{"_id":"628fb6351c0aa84bdf1704d7","slug":"bhopal-eow-action-eow-has-registered-a-case-against-former-controller-of-napataul-sk-jain-found-evidence-of-disproportionate-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal EOW Action: नापतौल के पूर्व कंट्रोलर एसके जैन पर केस दर्ज, आय से अधिक संपत्ति के प्रमाण मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal EOW Action: नापतौल के पूर्व कंट्रोलर एसके जैन पर केस दर्ज, आय से अधिक संपत्ति के प्रमाण मिले
Fri, 27 May 2022 11:33 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 27 May 2022 11:33 AM IST
सार
भोपाल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने नापतौल कार्यालय के पूर्व कंट्रोलर एसके जैन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। सेवानिवृत्त एसके जैन पर सेवाकाल में भोपाल, इंदौर और उज्जैन में करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन
पूर्व नापतौल कंट्रोलर एसके जैन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने नापतौल कार्यालय के पूर्व कंट्रोलर एसके जैन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। सेवानिवृत्त एसके जैन के सेवाकाल में करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं। जैन जनवरी 2022 में नापतौल कार्यालय के नियंत्रक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
भोपाल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक अतुल चौबे ने बताया कि नापतौल कार्यालय के सेवानिवृत्त कंट्रोलर शलभ कुमार जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके बाद उनके इंदौर स्थित तीन मकान पर सर्च की गई। साथ ही बैंक खातों और लॉकर की जांच की गई। जिसमें करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति, लॉकर में ढाई किलो सोना, 11 लाख रुपये नकद, व्यय/ निवेश के दस्तावेज और बैंक खातों में 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जमा करना पाया गया।
ईओडब्लयू की अब तक की जांच में 77 लाख रुपये आय से अधिक अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं। जिसके बाद गुरुवार को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी दस्तावेजों की जांच जारी है। जिसमें डेढ़ से दो करोड़ रुपये आय से अधिक मिलने की संभावना है। बता दें एसके जैन नापतौल कार्यालय के नियंत्रक पद से जनवरी 2022 में सेवानिवृत्त हुए।