फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Diggi's taunt on Uma: Former CM Digvijay Singh said empty cartridges only explode, bullets do not have effect

एमपी में दिग्गी का उमा पर तंज: पूर्व CM दिग्विजय सिंह बोले- खाली कारतूस से केवल धमाका होता है, गोली का असर नहीं

Sat, 02 Apr 2022 12:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Apr 2022 12:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति शुक्रवार से लागू होने पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए। इस पर शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उमा पर तंज कर कहा कि उमा भारती फायर कर रही है, लेकिन खाली कारतूस से केवल धमका होता है, गोली का असर नहीं।

विज्ञापन
Bhopal Diggi's taunt on Uma: Former CM Digvijay Singh said empty cartridges only explode, bullets do not have effect
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति शुक्रवार से लागू होने पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए। इस पर शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उमा पर तंज कर कहा कि उमा भारती फायर कर रही है, लेकिन खाली कारतूस से केवल धमका होता है, गोली का असर नहीं।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा  कि उमा जी फायर तो कर रही हैं, लेकिन blank cartridge से!! केवल धमाका होता है लेकिन गोली का असर नहीं होता। बता दें उमा भारती शराब बंदी को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। शुक्रवार को उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'कल (शनिवार) से चैत्र नवरात्रि है। यह नौ दिन नारी शक्ति की पूजा का पर्व है। आज हमने मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू की है। इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके, इस व्यवस्था को निश्चित किया है। मध्य प्रदेश में इसका नारी शक्ति विरोध कर रही है। छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की राज्य की इकाइयां इसी प्रकार की शराब नीति के विरोध में सड़क पर हैं। इस मसले पर मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों के साथ हूं। शराब खोरी के शिकार हो गए बेटों के लिए भी चिंतित हूं। महिलाओं व बेटियों की इज्जत एवं शिकार हुए बेटों की जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं, इस पर शर्मिंदा भी हूं।
विज्ञापन


मार्च में शुरू किया था आंदोलन
उमा भारती पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही हैं। सामाजिक आंदोलन की बात कह रही हैं। उन्होंने अपना अभियान 13 मार्च को भोपाल के भेल इलाके में बरखेड़ी स्थित शराब दुकान से किया था। उन्होंने दुकान में रखी बोतलों पर पत्थर मारा। इसके अगले ही दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बताया कि उन्होंने यह कदम किस मजबूरी में उठाया। उसके कुछ दिन बाद निवाड़ी में उन्होंने कहा था कि  शराबबंदी को लेकर जनप्रतिनिधियों को सतर्क रहने की जरूरत है। मैंने शराब दुकान पर मारा पत्थर एक चेतावनी थी और यह एक शुरुआत है। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाएं नहीं तो बड़ा जन आंदोलन का रूप ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed