{"_id":"626a7bd7bfe48e051d29927d","slug":"bhopal-didn-t-have-to-marry-fiancee-so-got-infamous-together-with-girlfriend-police-made-four-people-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: मंगेतर से शादी नहीं करना पड़े, इसलिए गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर कराया बदनाम, पुलिस ने चार लोगों को बनाया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: मंगेतर से शादी नहीं करना पड़े, इसलिए गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर कराया बदनाम, पुलिस ने चार लोगों को बनाया आरोपी
Thu, 28 Apr 2022 05:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 28 Apr 2022 05:04 PM IST
सार
गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर को बदनाम करने वाले डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए ये खेल रचा। इसमें उसकी गर्लफ्रेंड के साथ एक अन्य युवक भी शामिल था।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भोपाल में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने मंगेतर को इसलिए बदनाम करवा दिया ताकि उसे उससे शादी न करना पड़े। आरोपी डॉक्टर का साथ उसकी प्रेमिका और उसके एक दोस्त ने दिया। डॉक्टर के झूठ का पर्दाफाश मंगेतर के पिता ने किया। अब पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टर के पिता को भी आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार ललितपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला आयुर्वेदिक डॉक्टर शिवम पटेरिया भोपाल में पढ़ाई कर यहीं प्रेक्टिस करने लगा था। शिवम की यहां एक गर्लफ्रेंड भी है, लेकिन इस बीच उसके परिवार वालों ने भोपाल में ही एक लड़की से शादी तय कर दी। शादी के कुछ समय पहले शिवम के पिता हरिशंकर पटेरिया के पास एक फोन पहुंचा। इसमें भोपाल में जिस लड़की से शादी होने वाली थी, उसके चरित्र को गलत बताया गया। इस कॉल के बाद हरिशंकर पटेरिया ने 24 अप्रैल को शादी से इनकार कर दिया। लड़की के पिता के कारण पूछने पर उन्होंने सारी बातें बता दीं। इसके बाद लड़की के पिता ने हरिशंकर पटेरिया से फोन कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम और नंबर लिया।
लड़की के पिता ने काफी पड़ताल कर फोन करने वाले का पता लगा लिया। वे फोन करने वाले विजित दास नामक युवक तक पहुंच गए। विजित दास, डॉ. शिवम की गर्लफ्रेंड का दोस्त है। उसने स्वीकार किया उसने शिवम व उसकी गर्लफ्रेंड के कहने पर हरिशंकर पटेरिया को फोन कॉल किया था। सचाई जानकार बेटी के पिता ने बदनाम करने पर सभी संबंधितों के खिलाफ पुलिस में मानहानि, जान से मारने की धमकी देने, फोन पर दुष्प्रचार करने के षड़यंत्र की शिकायत की। पुलिस ने डॉ. शिवम, उसके पिता हरिशंकर, गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त विजित दास को आरोपी बनाया है।