फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Demonstration of NSUI, police entered PCC headquarters to rescue the effigy of the Prime Minister, clashes between police and workers

भोपाल में NSUI का प्रदर्शन: प्रधानमंत्री के पुतले को छुड़ाने पुलिस पीसीसी मुख्यालय में घुसी, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प 

Fri, 28 Jan 2022 04:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 04:25 PM IST
सार

भोपाल में NSUI के कार्यकर्ताओं ने रेलवे भर्ती में अनियमितता का विरोध कर रहे बिहार और यूपी के छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। 

विज्ञापन
Bhopal: Demonstration of NSUI, police entered PCC headquarters to rescue the effigy of the Prime Minister, clashes between police and workers
प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे भर्ती में अनियमितता का विरोध कर रहे बिहार और यूपी के छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भोपाल में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला छुड़ाने के लिए पुलिस पीसीसी मुख्यालय में घुस गई। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रों की मांगे नहीं मानने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


एनएसयूआई के कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष और भोपाल जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में एकत्रित हुए थे। यहां पर पुलिस बल भी तैनात था। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। 
विज्ञापन


आशुतोष चौकसे ने बताया कि आरआरबी और एनटीपीसी की परीक्षा सवा करोड़ छात्रों ने दी थी। इसकी धांधली के विरोध में पटना के बिहार और यूपी के प्रयागराज में छात्र शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर उन पर मुकदमे दर्ज किए गए। एनएसयूआई ने इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। आशुतोष चौकसे ने कहा कि एनएसयूआई मांग करती है कि छात्रों पर लगाए मुकदमें वापस हों और परीक्षाओं का संशोधित रिजल्ट घोषित किया जाए। यदि एनएसयूआई की मांग नहीं मानी जाती है तो चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed