भोपाल: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा संक्रमित, कांग्रेस ने लगाया कोरोना फैलाने का आरोप
राजधानी के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने उन पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
पिछले 48 घंटो में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जाँच करवा लें।#COVID19विज्ञापन विज्ञापन— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) January 11, 2022
कांग्रेस नेता ने विधायक पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा विधायक पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है। रामेश्वर शर्मा अधिकारियों के साथ कोलार सर्वधर्म पुल के चौड़ीकरण का निरीक्षण करने के लिए गए थे, वो कई अन्य जगहों में निरीक्षण करने और कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पर पीसी शर्मा ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक कोरोना की जांच कराने के बाद भी लोगों से मिलते रहे और अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते रहे। टेस्ट कराने के बाद उन्हें आम जनता और अधिकारियों के संपर्क में नहीं आना चाहिए था।
कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि रामेश्वर शर्मा क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य हैं। लेकिन वो स्वयं राजधानी में कोरोना क्राइसिस को जन्म दे रहे हैं। महामारी की दूसरी लहर में उनकी मनमानी की वजह से कोलार क्षेत्र कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया था, वो इस बार भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने बूढ़ाखेड़ा में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया। संत हिरदाराम में 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और क्षेत्र हॉटस्पॉट में शामिल हो गया है। उनकी मनमानी आम जनता को भारी पड़ेगी। उन्हें क्राइसिस के दौर में भी लंबे भाषण देने का शौक लगा है। वो जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
भाजपा विधायक का पलटवार
कांग्रेस के आरोप पर भाजपा विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया। ट्विटर पर पोस्ट कर उन्होंने पीसी शर्मा को टैग करते हुए लिखा कि मैं जमाती थोड़ी हूं जो कोरोना फैलाऊं, कोलार का दौरा मैंने 9 जनवरी को किया था। कोरोना के लिए सैंपल 11 जनवरी को दिए। मैं जब ठीक हो जाऊंगा तो आपके घर चाय पीने आऊंगा।
.@pcsharmainc जी मैं जमाती थोड़ी हूँ जो कोरोना फैलाऊं ।
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) January 12, 2022
कोलार का दौरा मैंने 09 जनवरी को किया था, सैम्पल 11 जनवरी की सुबह दिए, ठीक हो जाऊं तो प्रमाण लेकर आपके घर चाय पीने आऊंगा.
आप स्वस्थ्य रहें, कोरोना और अफवाहो से दूर रहें मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है ।
नर्मदे हर
