फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhojshala: Basanst panchami and Nawaj will celebrate together, security tightened

कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई नमाज, विवाद टला

Fri, 12 Feb 2016 03:07 PM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
Bhojshala: Basanst panchami and Nawaj will celebrate together, security tightened

मध्यप्रदेश के धार में स्थित भोजशाला में एक ही दिन सरस्वती पूजा और नमाज अदा किए जाने को लेकर तनावपूर्ण माहौल के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदायगी कर दी। हालांकि, इसका हिन्दू संगठनों ने विरोध किया था लेकिन प्रशासन ने इस विवाद को फिलहाल के लिए टाल दिया है। यह सब प्रशासन की सख्त सुरक्षा व्यवस्था की वजह से संभव हो पाया।

विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे के आस-पास मुस्लिम समुदाय के लोग भोजशाला में नमाज अदायगी के लिए आए और कुछ देर बाद प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल लिया। इसके बाद हिन्दू संगठनों ने शोभा यात्रा निकाली। गौरतलब है कि बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा और नमाज एक ही दिन पड़ जाने के कारण धार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


दंगों की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की। साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद से आस पास के इलाकों पर नजर रखी जा रही थी। नमाज अदायगी के बाद प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाया था नया फॉर्मूला

Bhojshala: Basanst panchami and Nawaj will celebrate together, security tightened

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने नया फॉर्मूला तैयार किया था जिसके तहत शुक्रवार की सुबह पहले बसंत पंचमी की पूजा होगी फिर नमाज अदा की जाएगी और उसके बाद फिर से पूजा का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इस नए फॉर्मूले को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक महकमे में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी।

इसके लिए भोजशाला और उसके आस-पास के इलाकों में 6,000 से ज्यादा पुलिस बल के जवानों की तैनाती की थी। बावजूद इसके प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए थे। सरकार ने भोजशाला के चारों तरफ सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए। जुमे की नमाज और बसंत पंचमी पर सरस्वती मां की पूजा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था।

नमाज के बाद भोजशाला में सरस्वती पूजा होने लगी। इस दौरान हजारों की संख्या लोग भोजशाला में पूजा कर रहे हैं। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली गई। भोजशाला की सुरक्षा में 6 हजार पुलिसकर्मी, एक एडीजी, 3 डीआइजी, 16 आइपीएस को तैनात किये गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed