फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Madhya Pradesh: Case against 200 people along with Pritam Lodhi, case of violence in rally in Bhind

Madhya Pradesh: प्रीतम लोधी सहित 200 लोगों पर केस, भिंड में निकली रैली में हिंसा का मामला

Sat, 27 Aug 2022 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 06:57 PM IST
सार

ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी करने वाले प्रीतम लोधी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। भाजपा के निष्कासन के विरोध में उनके समर्थकों की रैली में उपद्रव मामले में पुलिस ने 200 लोगों पर केस दर्ज किया है। प्रीतम लोधी पर दो एफआईआर की गई हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Case against 200 people along with Pritam Lodhi, case of violence in rally in Bhind
पुलिस ने प्रीतम सिंह लोधी सहित 200 लोगों पर केस दर्ज किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड शहर में बीते दिनों प्रीतम लोधी के समर्थन में निकली रैली जमकर उपद्रव हुआ था। रैली में मौजूद लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था, जिसमें एक इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। अब पुलिस एक्शन में आई है। प्रीतम लोधी समेत 200 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि भिंड में लोधी समाज की ओर से बीजेपी से प्रीतम लोधी को निष्कासित करने के विरोध में निकाली जा रही रैली हिंसक प्रदर्शन में बदल गई थी। पुलिस पर पथराव हुआ था। पुलिस वाहन के आगे एक बम धमाका भी हुआ था, जो पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस जांच के बाद प्रीतम लोधी समेत 200 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से बताया गया कि उपद्रव होने के समय खुद प्रीतम सिंह लोधी भी रैली में शामिल थे। इस रैली की कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। ऐसे में देहात पुलिस ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने और आवागमन बाधित करने को लेकर 15 ज्ञात और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देहात थाना प्रभारी विनोद कुशवाह ने बताया कि 15 नामजद लोगों में प्रीतम लोधी, लोकेंद्र सिंह, संजू सिंह, विश्वनाथ सिंह, लोकेंद्र बघेल, जीतू, सुमित, दीपक, दिनेश, अजमेर, हीरेंद्र, संजू, राजू, विनोद और  सोबरन सिंह नरवरिया शामिल है। प्रीतम लोधी पर दो अलग-अलग एफ़आईआर दर्ज की गई हैं। उन पर सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते 17 अगस्त को शिवपुरी जिले में बदरवास के खरैह गांव में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व बीजेपी नेता प्रीतम लोधी ने कहा था कि, पंडित 7-8 घंटे आपको पागल बनाएगा, हम पागल बनते भी हैं। वह कहेगा जितना दान दोगे ऊपर वाला आपको भी देगा। घर की महिलाएं घी, शक्कर, दालें पंडितों को दे आएंगी और अपने बच्चे को नहीं खिलाएंगी। प्रीतम लोधी ने ये भी कहा कि, पंडित घर की सुंदर महिलाओं पर भी बुरी नजर रखते हैं। इसके बाद प्रीतम लोधी के बयान पर हंगामा हो गया और विवाद बढ़ने पर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसी के विरोध में गुरुवार को भिंड में रैली निकली गई थी, जो हिंसक प्रदर्शन में तब्दील हो गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed