फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Godrej's new unit in Malanpur; ₹450 crore investment; CM says the district is blessed by Lord Hanuman.

अच्छी खबर: भिंड में गोदरेज की 450 करोड़ से अधिक की नई फैक्टरी शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Wed, 26 Aug 2026 06:49 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 06:49 PM IST
सार

भिंड के मालनपुर में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की 450 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली नई विनिर्माण इकाई शुरू हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुभारंभ करते हुए कहा कि जिले में दो महीने से कम समय में तीसरी औद्योगिक यूनिट शुरू हुई है।

विज्ञापन
Godrej's new unit in Malanpur; ₹450 crore investment; CM says the district is blessed by Lord Hanuman.
मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड के मालनपुर में औद्योगिक विकास को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की नई विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया। 450 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस इकाई से रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भिंड जिले पर डॉ. हनुमान जी की कृपा है। यही वजह है कि दो महीने से भी कम समय में जिले में तीसरी औद्योगिक यूनिट शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि अब भिंड की पहचान सिर्फ कृषि के लिए नहीं, बल्कि उद्योगों के लिए भी बन रही है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोदरेज की नई फैक्टरी में रोजाना करीब 4 हजार साबुन की टिकिया बनाने की क्षमता बताई गई है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: आधी रात प्रॉपर्टी डीलर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवती पर भी किया हवाई फायर, CCTV में कैद वारदात

गोदरेज की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी ने ताला-चाबी से अपनी यात्रा शुरू की थी और आज अलमारी सहित कई उत्पादों के क्षेत्र में देश-दुनिया में पहचान बना चुकी है। उन्होंने भिंड के एक अन्य उत्पाद का जिक्र करते हुए कहा कि जिले से तैयार होने वाला गुड नाइट आज पूरे देश में बिक रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अब करीब 76 हजार करोड़ रुपये का निर्यात कर रहा है, जो सात समंदर पार तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि गोदरेज की इस परियोजना का भूमिपूजन 20 मार्च 2025 को हुआ था और अब इसका शुभारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भिंड में उद्योग आएंगे, रोजगार बढ़ेगा और मालनपुर  औद्योगिक विकास के नए केंद्र के रूप में आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed