फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BHEL employee hanged himself after losing a huge amount of money in online Rummy game in Bhopal

Bhopal: ऑनलाइन गेम में रुपये गंवाने पर BHEL कर्मी फांसी पर झूला, कई दिन से डिप्रेशन में था शख्स

Tue, 21 Feb 2023 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Feb 2023 08:55 PM IST
सार

भेल का कर्मचारी मोबाइल पर आने वाले रमी के विज्ञापन के जरिए ऑनलाइन गेम के झांसे में आ गया था। वह जमा पूंजी गंवाने और कर्ज होने के बाद कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। इसके बाद उसने फांसी लगाने का घातक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
BHEL employee hanged himself after losing a huge amount of money in online Rummy game in Bhopal
अवधपुरी पुलिस थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में मोबाइल पर ऑनलाइन गेम में मोटी रकम हारने पर BHEL के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी ऑनलाइन खेल में बड़ी रकम गंवाने की वजह से डिप्रेशन में था। घटना के वक्त उसकी पत्नी ढाई साल के मासूम बेटे के साथ ओडिशा में थी।

विज्ञापन


पैसे गंवाने और कर्ज की वजह डिप्रेशन में पहुंचा कर्मचारी
भेल का कर्मचारी मोबाइल पर आने वाले रमी के विज्ञापन के जरिए ऑनलाइन गेम के झांसे में आ गया था। जमा पूंजी गंवाने और कर्ज होने के बाद वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें ऑनलाइन रमी में बड़ी रकम हारने और कर्ज में डूबे होने का जिक्र है। अवधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अवधपुरी थाने के सहायक उप निरीक्षक एसएल कुमरे ने बताया कि 32 वर्षीय लोकेश्वर साहू अवधपुरी थाना क्षेत्र में स्थित सौम्या ग्रीन कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। वह भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में आर्टिजन के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस को सूचना देने वाले लोकेश्वर साहू के दोस्त सुजीत मलिक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को कैंसर है। लोकेश्वर से बीती रात बात हुई थी। उसने एक यूनिट खून की व्यवस्था करने को कहा था। सोमवार को दोपहर बाद सुजीत ने लोकेश्वर को फोन किया, लेकिन कॉल उठा नहीं। चूंकि पिता के इलाज के लिए उसे खून की तुरंत जरूरत थी। इस कारण वह लोकेश्वर के घर पहुंचा तो उसके कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो लोकेश्वर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।


जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त वह घर में अकेला था। पत्नी और मासूम बेटा ओडिशा में थे। पत्नी बुधवार सुबह भोपाल पहुंचने वाली है। वह रास्ते में है। पत्नी के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed