फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat Jodo Yatra: Toran gate will be made of banana leaves to welcome Rahul

Bharat Jodo Yatra: राहुल के स्वागत में केले के पत्तों से बनेगा तोरण द्वार, 90 विधायक भी साथ चलेंगे

Mon, 21 Nov 2022 06:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Nov 2022 06:30 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। बुरहानपुर में इसके लिए कई तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब 100 युवा ढोलक के साथ राहुल गांधी की अगवानी करेंगे। केले के पत्तों के तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Toran gate will be made of banana leaves to welcome Rahul
Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। बुरहानपुर में इसके लिए कई तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हजारों कार्यकर्ता-नेता जुटाए जाएंगे। करीब 100 युवा ढोलक के साथ राहुल गांधी की अगवानी करेंगे। बोदरली से लेकर असीरगढ़ तक जगह-जगह रंगोली सजाई जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी। जानकारी के अनुसार यात्रा सुबह 6:30 बजे बोदरली पहुंचेगी। रास्ते में सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल में यात्रा का पहला स्टे होगा। इसके बाद शाम 4 बजे दोबारा यात्रा शुरू होगी। जो इंदौर-इच्छापुर हाईवे से होते हुए शनवारा रोड से ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेगी। यहां सभा होगी। 
विज्ञापन


राहुल इंजीनियरिंग झिरी स्थित कॉलेज में रात्रि विश्राम करेंगे। नया शेड्यूल देर रात ही जारी हुआ है। बुरहानपुर में यात्रा की अगवानी के लिए कई तैयारियां की जा रही हैं। 100 युवा ढोलक के साथ राहुल गांधी की अगवानी करेंगे। बोदरली से लेकर असीरगढ़ तक जगह-जगह रंगोली सजाई जाएगी। वहीं केले के पत्तों से तोरण द्वार सजाए जाएंगे। बंजारा लोक नृत्य होगा। भजन मंडली भी प्रस्तुति देगी। रोड के दोनों किनारों पर ग्रामीण खड़े होकर स्वागत करेंगे। ये भी पता चला है कि 90 से ज्यादा विधायक यात्रा में शामिल रहेंगे। निमाड़ के कांग्रेस नेता इस यात्रा को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed