{"_id":"6380c5bde516ce5d565b6b96","slug":"bharat-jodo-yatra-medha-patkar-met-rahul-gandhi-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: मेधा पाटकर फिर मिलीं राहुल गांधी से, उठाया नर्मदा विस्थापितों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: मेधा पाटकर फिर मिलीं राहुल गांधी से, उठाया नर्मदा विस्थापितों का मुद्दा
Fri, 25 Nov 2022 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:10 PM IST
सार
शुक्रवार को जब राहुल गांधी लंच के लिए भान भरड गांव मे रुके तो वहां मेधा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने राहुल से कहा कि नर्मदा घाटी में कई प्रभावितों को उनका हक नहीं मिला है। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नर्मदा प्रभावितों का मुद्दा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने खंडवा में कई लोगों से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदा बचाओ आंदोलन नेत्री मेधा पाटकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और नर्मदा विस्थापितों का मुद्दा उठाया। मेधा ने राहुल को नर्मदा आंदोलन से जुड़े तथ्यों का एक नोट भी सौपा। स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया है।
महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं मेधा पाटकर से राहुल गांधी की मुलाकात को भाजपा ने आड़े हाथों लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेधा पाटकर और राहुल गांधी की मुलाकात की चर्चा गुजरात की चुनावी सभा में की थी और राहुल को विकास विरोधी बताया था। शुक्रवार को जब राहुल गांधी लंच के लिए भान भरड गांव मे रुके तो वहां मेधा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
उन्होंने राहुल से कहा कि नर्मदा घाटी में कई प्रभावितों को उनका हक नहीं मिला है। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नर्मदा प्रभावितों का मुद्दा उठाना चाहिए। राहुल ने मेधा व नर्मदा बचाओ आंदोलन नेताओं से कहा कि जब भी कोई जमीन का मुद्दा उठता है तो उसे विकास विरोधी बताया जाता है। मेधा ने राहुल को नर्मदा आंदोलन से जुड़े तथ्यों का एक नोट भी सौपा।
विज्ञापन
योगेंद्र यादव भी शामिल हुए
भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया है। कांग्रेस इस यात्रा के जरिए वोट नहीं मांग रही। वह देश को एकजुट कर रही है। इस यात्रा के बहाने देश में एक जनांदोलन खड़ा हो रहा है। यात्रा में मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने भी भाग लिया।