फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat Jodo Yatra Jayawardhan Singh said Rahul Gandhi face is shining from the journey

Bharat Jodo Yatra: जयवर्धन सिंह बोले यात्रा से चमक रहा राहुल गांधी का चेहरा, लोगों का प्रेम और आशीष मिल रहा

Thu, 01 Dec 2022 12:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 12:52 PM IST
सार

राजगढ़ में जयवर्धन सिंह ने कहा कि राहुल जी का जो उद्देश्य है वह राजनैतिक नहीं है, लेकिन स्वभाविक है इतने बड़े नेता पैदल चल रहे हैं प्रदेश में उसका लाभ तो कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Jayawardhan Singh said Rahul Gandhi face is shining from the journey
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूर्व नगरीय निकाय मंत्री जयवर्धन सिंह व पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान पूर्वमंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला किया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी ने 23 तारीख को बुरहानपुर में प्रवेश किया 26 तारीख को राहुल जी जब मऊ पहुंचे तब से लेकर मैं पूरी यात्रा में शामिल रहा हूं। हमारे अनेक नेता यात्रा में चल रहे हैं। बहुत गर्व की बात है जहां-जहां राहुल गांधी जा रहे हैं, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, लाखों लोग साथ में कंधे से कंधा मिलाकर पैदल चल रहे हैं। आज हमने बैठक ली राजगढ़ में हमें पूरा विश्वास है जब यात्रा उज्जैन के ग्रामीण क्षेत्रों, आगर, सुसनेर में रहेगी लाखों लोग यात्रा में चलेंगे।
विज्ञापन


जयवर्धन सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान जहां-जहां राहुल जी जा रहे हैं। जनता बहुत उत्साहित है। उन्होंने कहा यह जो यात्रा है राजनैतिक नहीं है। उनकी तपस्या है, जिसके माध्यम से वह लोगों से मिलना चाहते हैं। जहां से वह गुजर रहे हैं वहां की परंपरा संस्कृति को पहचान रहे हैं। पिछले 8 साल में मोदी भाजपा के राज में नफरत और भय का वातावरण पूरे देश में बना है उसको खत्म करने के लिए राहुल जी कह रहे हैं नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यही हमारा मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन


राहुल जी का जो उद्देश्य है वह राजनैतिक नहीं है, लेकिन स्वभाविक है इतने बड़े नेता पैदल चल रहे हैं प्रदेश में उसका लाभ तो कांग्रेस पार्टी को मिलेगा, जो क्षमता जमीन पर मेहनत करने की है राहुल जी के अलावा किसी भाजपा नेता में नहीं है इस यात्रा से सिद्ध हो गया है कहीं ना कहीं चुनाव 2023 व 2024 परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा ने बहुत प्रयास किया है राहुल जी का जो चरित्र है उसको खराब करने का बहुत कुछ मीडिया के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक प्रकार का षड्यंत्र है उसके द्वारा राहुल जी की जो छवि है उसको खराब करने का प्रयास भाजपा ने किया है लेकिन जब से यात्रा प्रारंभ हुई है जितनी तेज गति के साथ राहुल जी चल रहे हैं असली छप्पन इंच किसी का अगर किसी का सीना है तो राहुल जी का है। हम 3 दिन चले चेहरे पर थकान है। राहुल जी चले 2000 किलोमीटर चल चुके हैं उनके चेहरे पर चमक दिख रही है थकान बिल्कुल नहीं दिख रही है। यहां लाखों लोग चल रहे हैं उनके साथ जो प्रेम राहुल जी को मिल रहा है जो आशीर्वाद उन को मिल रहा है यह उसी की देन है। आज राहुल जी इतनी उर्जा के साथ प्रतिदिन पैदल चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed