{"_id":"616c3916187b0e626961b61c","slug":"beware-of-such-servants-first-won-the-trust-of-the-owner-later-got-the-chance-to-steal-and-absconded-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: ऐसे नौकरों से रहें सावधान, पहले मालिक का भरोसा जीता, बाद में मौका पाकर की चोरी और हो गया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: ऐसे नौकरों से रहें सावधान, पहले मालिक का भरोसा जीता, बाद में मौका पाकर की चोरी और हो गया फरार
Sun, 17 Oct 2021 08:24 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:24 PM IST
सार
तुकोगंज थाना क्षेत्र के एमजी रोड निवासी व्यापारी पलाश पिता राजेंद्र जैन के घर चोरी हो गई थी। पलाश साडिय़ों का व्यापार करते हैं और राजबाड़ा में उनकी दुकान है।
विज्ञापन
तुकोगंज थाना क्षेत्र के एमजी रोड निवासी व्यापारी पलाश पिता राजेंद्र जैन के घर चोरी हो गई थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजकल कई लोग अपने घरों में नौकर रखते हैं ताकि कामकाज में आसानी हो सके लेकिन इसके लिए न तो नौकर की जानकारी जुटाते हैं और न ही गहराई से पता लगाते हैं। नतीजा यह होता है कि कई बार नौकर ही मालिक को नुकसान पहुंचा देता है। इसलिए अगर आप भी अपने घर में नौकर रखते हैं या रखना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि आपका नौकर आपकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दे। इंदौर में ऐसा ही एक नौकर पकड़ाया है, जिसने मालिक के घर चोरी की थी और फरार हो गया।
विज्ञापन
दरअसल तुकोगंज थाना क्षेत्र के एमजी रोड निवासी व्यापारी पलाश पिता राजेंद्र जैन के घर चोरी हो गई थी। पलाश साडिय़ों का व्यापार करते हैं और राजबाड़ा में उनकी दुकान है। घर में काम करने के लिए उन्होंने नौकर रख रखा था। कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा और नौकर भी मालिक का भरोसा जीतता रहा। मालिक को भी लगा कि नौकर से भला क्या खतरा हो सकता है इसलिए वह निश्चिंत हो गया, लेकिन एक दिन ऐसा आया जब नौकर की नीयत बिगड़ी और घर में रखा सोना,चांदी व नकदी चुराकर ले गया। व्यापारी को पता चला तो हाथ मलता रह गया और आखिर में पुलिस के पास पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई।
विज्ञापन
इस तरह पकड़ में आया नौकर
इस घटना के बाद पुलिस ने शहर में हो रही अन्य चोरी, नकबजनी की वारदातों को लेकर भी रणनीति बनाई। डीआईजी मनीष कपूरिया ने एसपी (पूर्व) आशुतोष बागरी को निर्देश दिए कि वारदात को जल्द सुलझाएं। इसके बाद पुलिस की टीम बनाई गई और आरोपी की तलाश में जुटी। पुलिस जांच कर ही रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू पार्क के पास संदेही नौकर किसी के साथ खड़ा है। पुलिस पहुंची और नौकर व उसके साथी को पकड़ा। नौकर का नाम सुनील पिता रमेश कीर निवासी ग्राम कोटड़ावाड़ा तहसील गढ़ी थाना लोहारिया जिला बांसवाडा राजस्थान है। उसके साथी दिनेश उर्फ दिलीप पिता लालजी कीर निवासी सदर को भी पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि अपने दो और अन्य साथियों महेन्द्र व विष्णु के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी किए गए सामान में से 171 ग्राम सोना कीमती करीब 3,50,000 रुपए व नकदी 50000 रुपए व एक बाइक जब्त की।
विज्ञापन
बस में बैठकर जाने वाले थे, पुलिस ने पकड़ा
पूछताछ में यह भी पता चला है कि फरार आरोपी महेन्द्र व विष्णु के पास भी चोरी का काफी माल है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पैतृक गांव में आरोपियों के होने की सूचना मिली लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी नहीं मिले। निराश होकर पुलिस लौट आई। इसी बीच इंदौर के राजकुमार ब्रिज के नीचे मरी माता मंदिर के पास आरोपियों के होने की सूचना मिली। वे बस में बैठकर कहीं जा रहे थे। इस पर आरोपी महेंद्र व एक नाबालिग निवासी ग्राम कोटड़ावाड़ा तहसील गढ़ी लोहारिया जिला बांसवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब ४ लाख रुपए के सोने के आभूषण जब्त किए। अन्य वारदातों के संबंध में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
