{"_id":"66b1dc67e019b00e8f0bebc8","slug":"threatening-to-kill-cji-dy-chandrachud-bhimsena-s-mp-coordinator-pankaj-atulkar-arrested-in-betul-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: 'मौका मिला तो CJI चंद्रचूड़ को मार गिराऊंगा', आरक्षण पर फैसले से नाराज भीमसेना के प्रदेश संयोजक ने दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: 'मौका मिला तो CJI चंद्रचूड़ को मार गिराऊंगा', आरक्षण पर फैसले से नाराज भीमसेना के प्रदेश संयोजक ने दी धमकी
Tue, 06 Aug 2024 03:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:04 PM IST
सार
CJI DY Chandrachud: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी भीमसेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सीजेआई चंद्रचूड़ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। भीमसेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर ने सीजेआई चंद्रचूड़ को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने भीमसेना के प्रदेश संयोजक अतुलकर के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मंगलवार को पंकज अतुलकर ने गंज थाने में गिरफ्तारी दी है।
विज्ञापन
दरअसल, भीमसेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर ने फेसबुक समेत अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, पर एक पोस्ट की थी। जिसमें उसने एससी/एसटी वर्ग के आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी असहमति जताई है। पोस्ट में पंकज ने लिखा- 'अगर मुझे मौका मिला तो मैं सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को, जिन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ फैसला सुनाया है, उन्हें मार गिराऊंगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े'।
विज्ञापन
पंकज अतुलकर ने लिखा- 'हमारे कुछ पूर्वज क्रांतिकारी थे, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। चीफ जस्टिस द्वारा दिए गए फैसले से हमें फिर से गुलामी जैसा महसूस हो रहा है। और इसी कारण मैंने यह फेसबुक पोस्ट किया है, अपने क्रांतिकारी पूर्वजों का अनुसरण करते हुए मैंने यह पोस्ट किया है'।
विज्ञापन
पंकज अतुलकर के धमकी भरे विवादित पोस्ट के बाद इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते तत्काल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और माले की जांच शुरू की।
बैतूल एसपी निश्चल झरिया ने बताया कि सीजेआई चंद्रचूड़ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अवांछनीय टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
