फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul Accident News Today Bolero Vehicle Overturned Three Women Died Two Were in Critical Condition

Chindwara: दुल्हन लेने जा रहा था परिवार, बोलेरो वाहन पलटा; तीन महिलाओं की हुई मौत…दो की हालत गंभीर

Mon, 13 May 2024 06:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 13 May 2024 06:04 PM IST
सार

News: बैतूल जिले के पाथर खेड़ा से दुल्हन को लाने छिंदवाड़ा के रामाकोना जा रहे एक परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में दो की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा परासिया की मोआरी खदान के पास हुआ।

विज्ञापन
Betul Accident News Today Bolero Vehicle Overturned Three Women Died Two Were in Critical Condition
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बैतूल जिले के पाथर खेड़ा से दुल्हन को लाने छिंदवाड़ा के रामाकोना जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा परासिया की मोआरी खदान के पास हुआ।

विज्ञापन

बता दें कि बैतूल के पाथर खेड़ा का बिंझाड़े परिवार में दो दिन पहले बेटी के विवाह की खुशियां छाई हुई थी। दरअसल इस परिवार में 10 मई को उनकी बेटी की शादी थी, जिसकी बारात छिंदवाड़ा के रामाकोना से आई थी, बारात के बाद बीती रात यहां बेटी के ससुराल में रिसेप्शन की पार्टी थी तथा बेटी को ससुराल से मायके ले जाने के लिए परिवार बोलेरो में सवार होकर रमाकोना आ रहा था। तभी अचानक मोआरी खदान के पास बोलेरो वाहन पलट गया, जिसमें सवार उत्तरप्रदेश के हमीरपुर निवासी हीरू वर्मा, रामाकोना निवासी इंद्रावती लक्ष्मण टांडेकर सोनेकर और सुशीला पति चरणदास सोनकर 50 साल की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

मौत की खबर सुन बेसुध हो गई दुल्हन
इस सड़क हादसे ने बिंजड़े परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। दरअसल हादसे में दुल्हन की बुआ इंद्रावती टांडेकर और दुल्हन की दादी सुशीला सोनकर की मौत हो गई। इस घटना के बाद दुल्हन बेसुध हो गई है। वहीं एक अन्य रिश्तेदार भी जो यूपी से शादी में आईं थीं, उनकी भी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य रिश्तेदारों की हालत भी गंभीर
इस हादसे में दुल्हन के चाचा पक्ष के रिश्तेदार भी घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed