{"_id":"6344f4ef39fa524fd4627c01","slug":"betul-husband-laid-electric-wire-to-kill-wife-mother-died-due-to-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पति ने पत्नी की जान लेने बिछाया बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से हो गई सास की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पति ने पत्नी की जान लेने बिछाया बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से हो गई सास की मौत
Tue, 11 Oct 2022 10:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:15 AM IST
सार
बैतूल जिले के सैखेड़ा गांव में एक पति ने पत्नी की जान लेने की नियत से लोहे के गेट में बिजली का तार लगाया था, लेकिन करंट की चपेट में आने से आरोपी की सास की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने की नियत से लोहे के दरवाजे में बिजली का तार डाला था, लेकिन उसकी 55 वर्षीय सास दरवाजे के संपर्क में आ गई और पत्नी की जगह सास की करंट लगने से मौत हो गई।
घटना बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के सैखेड़ा गांव की है। सोमवार को हुई इस घटना के बारे में पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी। कोतवाली थाना प्रभारी अपाला सिंह ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी था और इस बात को लेकर अक्सर उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। रविवार रात इस बात को लेकर दंपति में फिर झगड़ा हुआ जिसके बाद पत्नी अपनी मां के घर चली गई।
टीआई सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपनी पत्नी के घर छोड़ने से नाराज व्यक्ति अपने ससुराल गया था, जहां उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के नियत से लोहे से बने मुख्य प्रवेश द्वार को बिजली के तार से जोड़ दिया था। लेकिन, उसकी सास दरवाजे के संपर्क में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद, आरोपी पति मौके से भाग गया, फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपी के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।