{"_id":"6446ac96d108048fc10bdf73","slug":"betul-cold-movement-of-students-arrived-with-ice-blocks-to-cool-the-mla-s-anger-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul: छात्रों का 'शीत आंदोलन', विधायक का गुस्सा ठंडा करने बर्फ की सिल्लियां लेकर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul: छात्रों का 'शीत आंदोलन', विधायक का गुस्सा ठंडा करने बर्फ की सिल्लियां लेकर पहुंचे
Mon, 24 Apr 2023 09:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:52 PM IST
सार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने बैतूल विधायक का विरोध किया। वे विधायक के लिए बर्फ सिल्लियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मिले। छात्र नेताओं का कहना है कि विधायक के इस गुस्से को ठंडा करने कलेक्टर के माध्यम से बर्फ की सिल्ली भेजी जा रही है।
विज्ञापन
बैतूल में विधायक के रवैये से नाराज छात्रों ने अनोखा विरोध किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बैतूल में छात्रों का अनोखा विरोध चर्चा में बना हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने बैतूल विधायक का विरोध किया। वे विधायक के लिए बर्फ सिल्लियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मिले। छात्र नेताओं का कहना है कि विधायक के इस गुस्से को ठंडा करने कलेक्टर के माध्यम से बर्फ की सिल्ली भेजी जा रही है। साथ ही उन्होंने विधायक से मांग की है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
छात्रों का आरोप है कि 17 अप्रैल को छात्र जब हाईवे पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, तब विधायक निलय डागा ने छात्रों से दुर्व्यवहार किया था और उन्हें धमकाया भी था। इसके विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है। सोमवार को शिवाजी चौक से कलेक्ट्रेट तक बर्फ की सिल्ली के साथ रैली निकाल कर विधायक डागा की कथित गुंडागर्दी और उससे उपजे अहंकार के गुस्से को ठंडा करने प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं का कहना है कि विधायक डागा को मसल्स पावर और मनी पावर का अहंकार है। छात्र नेताओं का कहना है कि विधायक के इस गुस्से को ठंडा करने कलेक्टर के माध्यम से बर्फ की सिल्ली भेजी जा रही है। उनका कहना कि जब बिना बुलाए उनके प्रदर्शन में आकर उन्हें छात्रों को जब बिना कारण धमका सकते हैं तो जो लोग उनके पास काम लेकर या मदद मांगने जाते होंगे उनके साथ किस तरह का व्यवहार विधायक द्वारा किया जाता होगा।
इन छात्रों की मांग है कि विधायक सार्वजनिक माफी मांगें और भरोसा दिलाएं कि पैसे और बाहुबल के अहंकार में भविष्य में किसी अन्य को न धमकाएंगे न ही किसी का नुकसान करेंगे, न किसी का अपमान करेंगे। छात्रों का कहना है कि विधायक की पैड ट्रोल आर्मी सोशल मीडिया पर भी जिस तरह की भाषा का उपयोग विधायक के प्रतिद्वंद्वी, विरोधी और आलोचक के लिए करते हैं वह भी बहुत ही घिनौना रहता है। छात्रों का कहना है कि विधायक जब तक माफी नही मांगेंगे और अपना आचरण सुधारने का वादा नही करेंगे तब तक छात्र संगठन उनको इसी तरह से उनके कृत्य की याद दिलाता रहेगा।