फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bandhavgarh Tiger Reserve: Two leopard cubs died of hunger and thirst

Bandhavgarh Tiger Reserve: भूख और प्यास से तेंदुए के दो शावकों ने दम तोड़ा, प्रबंधन मां का पता लगाने में जुटा

Mon, 21 Nov 2022 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Nov 2022 07:39 PM IST
सार

बांधवगढ टाइगर रिजर्व में सोमवार को तेंदुए के दो शावकों की भूख-प्यास से मौत होने का जानकारी सामने आई है। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Bandhavgarh Tiger Reserve: Two leopard cubs died of hunger and thirst
बांधवगढ टाइगर रिजर्व में सोमवार को तेंदुए के दो शावकों की भूख-प्यास से मौत होने का जानकारी सामने आई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बांधवगढ टाइगर रिजर्व में सोमवार को तेंदुए के दो शावकों की भूख-प्यास से मौत होने का जानकारी सामने आई है। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रबंधन के मुताबिक मां से शावक अलग हो गए थे जिस वजह से भखे-प्यासे थे। उन्हें इलाज देकर बचाने की कोशिशें भी सफल नहीं रहीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पनपथा बफर परिक्षेत्र के बटुराहार इलाके में तेंदुए के दो शावक गश्ती टीम को बेसुध पड़े मिले थे। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इलाज दिया जा रहा था, पर तीन-चार घंटे में एक शावक की मौत हो गई, वहीं देर रात दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. नितिन गुप्ता ने बताया कि दोनो शावकों के पेट पूरी तरह खाली थे, सम्भवतः मौत की यही वजह रही हो। हालांकि तत्काल इलाज दिया गया, परन्तु बचाए नही जा सके। पार्क प्रबंधन डॉग स्क्वाड की मदद से शावकों की मां को ढूंढ़ने में जुटा हुआ है। प्रबंधन के मुताबिक मां से शावक अलग हो गए थे जिससे शावक भूखे-प्यासे थे। 
विज्ञापन


वन्य प्राणी विशेषज्ञों की मानें तो मादा तेंदुआ अक्सर अपने मजबूत शावक को सुरक्षित रखने कमज़ोर शावकों को छोड़ देती है, इस मामले में भी सम्भवतः ऐसा हो सकता है कि मादा तेंदुए ने अपने मजबूत शावक को सुरक्षित रखने इन दोनों कमज़ोर शावकों को जंगल मे ही छोड़ा हो। गश्ती दल ने उन्हें बचाने का प्रयास किया परन्तु दुर्भाग्य से दोनो ने जान गंवा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed