फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Leopard trapped in a cage to catch a cannibalistic tiger, rescued and released in a safe forest

बालाघाट: बाघ को पकड़ने रखे पिंजरे में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Mon, 09 May 2022 03:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 09 May 2022 03:18 PM IST
सार

नरभक्षी बाघ को पकड़ने वन अमले ने जंगल में बकरी बांधकर पिंजरा रखा था, लेकिन बाघ की जगह उसमें नर तेंदुआ कैद हो गया।
 

विज्ञापन
Balaghat: Leopard trapped in a cage to catch a cannibalistic tiger, rescued and released in a safe forest
तेंदुए को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट जिले में वन विभाग द्वारा नरभक्षी बाघ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक नर तेंदुआ फंस गया, जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले  के लामता परियोजना मंडल अंतर्गत लालबर्रा परिक्षेत्र के भांडामुर्री में वन विभाग ने बाघ को पकड़ने पिंजरे में बकरी बांधकर कवायद की थी,  लेकिन संयोग से उसमें तेंदुआ फंस गया । जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है ।

इस इलाके में हिंसक जंगली जानवरों की चहल कदमी अक्सर देखने को मिलती है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। कुछ दिन पहले वन परिक्षेत्र लामता के भांडामुर्री बीट में बाघ ने एक चरवाहे पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी । इसी नरभक्षी बाघ को पकड़ने वन अमले ने जंगल में बकरी बांधकर पिंजरा रखा था, लेकिन बाघ की जगह उसमें नर तेंदुआ कैद हो गया।
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर रेंजर ज्योत्सना खोब्रागडे ने बताया कि अभी भी वनकर्मी सतत् निगरानी कर रहे हैं, चूंकि वर्तमान में तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य भी जारी है, जिसे लेकर भी लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वे जंगल और खेत की ओर न जाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed