{"_id":"6278e38a8747d227102425b3","slug":"balaghat-leopard-trapped-in-a-cage-to-catch-a-cannibalistic-tiger-rescued-and-released-in-a-safe-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाघाट: बाघ को पकड़ने रखे पिंजरे में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाघाट: बाघ को पकड़ने रखे पिंजरे में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
Mon, 09 May 2022 03:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 09 May 2022 03:18 PM IST
सार
नरभक्षी बाघ को पकड़ने वन अमले ने जंगल में बकरी बांधकर पिंजरा रखा था, लेकिन बाघ की जगह उसमें नर तेंदुआ कैद हो गया।
विज्ञापन
तेंदुए को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले में वन विभाग द्वारा नरभक्षी बाघ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक नर तेंदुआ फंस गया, जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार जिले के लामता परियोजना मंडल अंतर्गत लालबर्रा परिक्षेत्र के भांडामुर्री में वन विभाग ने बाघ को पकड़ने पिंजरे में बकरी बांधकर कवायद की थी, लेकिन संयोग से उसमें तेंदुआ फंस गया । जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है ।
इस इलाके में हिंसक जंगली जानवरों की चहल कदमी अक्सर देखने को मिलती है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। कुछ दिन पहले वन परिक्षेत्र लामता के भांडामुर्री बीट में बाघ ने एक चरवाहे पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी । इसी नरभक्षी बाघ को पकड़ने वन अमले ने जंगल में बकरी बांधकर पिंजरा रखा था, लेकिन बाघ की जगह उसमें नर तेंदुआ कैद हो गया।
इस पूरे मामले पर रेंजर ज्योत्सना खोब्रागडे ने बताया कि अभी भी वनकर्मी सतत् निगरानी कर रहे हैं, चूंकि वर्तमान में तेंदूपत्ता तोड़ने का कार्य भी जारी है, जिसे लेकर भी लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वे जंगल और खेत की ओर न जाएं ।