फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bageshwar Dham: Dhirendra Shastri's answer on Ayurvedacharya's challenge, we are not a demanding song

Bageshwar Dham: आयुर्वेदाचार्य की चुनौती पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, हम कोई फरमाइशी गीत नहीं हैं

Mon, 13 Mar 2023 03:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 13 Mar 2023 03:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को छिंदवाड़ा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा ने एक करोड़ रुपये की चुनौती दी थी। इस पर शास्त्री ने कहा है कि वह कोई फरमाइशी गीत नहीं हैं। 
 

विज्ञापन
Bageshwar Dham: Dhirendra Shastri's answer on Ayurvedacharya's challenge, we are not a demanding song
डॉ. प्रकाश टाटा के चैलेंज पर धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को एक करोड़ रुपये का चैलेंज दिया गया था। इसमें उन्होंने कहा था कि यदि धीरेंद्र शास्त्री उनकी पर्ची खोलकर पढ़ देंगे तो एक करोड़ रुपये देंगे। इस चैलेंज को पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मजाक में खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि हम कोई फरमाइशी गीत नहीं है। कितनी बार एक्सेप्ट नहीं किया, कितनी बार हमने प्रतिउत्तर नहीं दिया, कितनी बार टेस्ट नहीं दिया, भला अब यही थोड़ी करते रहेंगे। 

विज्ञापन


शास्त्री से पत्रकारों ने पूछा था कि आपको लोग चैलेंज कर रहे हैं। आप इन लोगों को क्या कहना चाहेंगे। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका है, जो उन्हें मिल गई है। दरअसल, पिछले हफ्ते छिंदवाड़ा के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान डॉ टाटा ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि यह सब आडंबर है। यदि कोई उनकी लिखी पर्ची को खोलकर पढ़ दें तो वह उसे एक करोड़ रुपये का इनाम देंगे।  
विज्ञापन


पहले मुंबई, अब छिंदवाड़ा में किया चैलेंज
आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा ने धीरेंद्र शास्त्री को दो बार चैलेंज किया। पहली बार मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था कि पर्ची वाले बाबाओं को उनका खुला चैलेंज है। उनकी लिखी पर्ची को वे लिखकर बता दें तो एक करोड़ रुपये इनाम में देंगे। उन्होंने परिचय नहीं लिखा तो उन्हें 15 लाख रुपये देना होगा जिसे वह बजरंग बली के जन्मस्थान अंजनेरी पर्वत के मंदिर में दान करेंगे। मुंबई के बाद अब उन्होंने दूसरी बार छिंदवाड़ा में भी ऐसा ही चैलेंज बागेश्वर धाम सरकार को दिया था। इसका जवाब धीरेंद्र शास्त्री ने बड़े अनोखे अंदाज में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम मानव पर भी अनर्गल बातें करने का आरोप
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर सबसे पहले नागपुर की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। इसे लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए ऐसे अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। शास्त्री ने कहा था कि पहले श्याम मानव को कोई नहीं जानता था। जैसे ही उन्होंने मुझ पर सवाल उठाया, हर कोई श्याम मानव को जानने लगा है। 


जयसूर्या को ठीक करने का किया था दावा
प्रकाश टाटा मूलतः छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। लगातार मुंबई और देश-विदेश में जाकर सेलिब्रिटीज को अपने आयुर्वेद से ठीक करने का दावा करते हैं। टाटा का दावा है कि उन्होंने मशहूर क्रिकेटर सनथ जयसूर्या को पैर में लगी चोट से उबारा था। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed