{"_id":"d38ab5ec-9dd7-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"babulal-gaur-agreed-with-decision-of-rajnath-on-shivraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज पर राजनाथ के फैसले से बाबूलाल गौड़ सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज पर राजनाथ के फैसले से बाबूलाल गौड़ सहमत
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौड़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा के संसदीय बोर्ड में जगह न दिए जाने को सही ठहराया है। हालांकि प्रदेश भाजपा के सदस्यों में इसे लेकर निराशा है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के सदस्यों को चौहान के संसदीय बोर्ड में चुने जाने की पूरी उम्मीद थी। उनका अनुमान था कि भाजपा में मोदी के बढ़ते कद के साथ-साथ पार्टी में संतुलन बनाए रखने के लिए शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड में लाया जाएगा। लेकिन अंतिम सूची आने के बाद उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
वहीं, गौड़ का कहना है कि मोदी गुजरात चुनाव में हैट्रिक लगा चुके हैं, जबकि चौहान के नेतृत्व में भाजपा ने केवल एक बार ही चुनाव जीता है।
गौरतलब है कि भाजपा ने 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था और उनके बाद बाबूलाल गौड़ ने मुख्यमंत्री का पद संभाला था, जिनकी जगह बाद में शिवराज सिंह चौहान ने ली थी।
विज्ञापन
