फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Ashoknagar News Swearing is being done to fill water

Ashoknagar News: पानी के लिए खिलवाई जा रही कसम, 'फूल में वोट दिया हो तो बच्चों की कसम खाओ और पानी भर लो'

Thu, 23 Nov 2023 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 06:05 PM IST
सार

Ashoknagar News: मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को संपन्न हुए मतदान के बाद अब उसके रुझान सामने आने लगे हैं, जिसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले दलित समुदाय के लोगों पर देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा से सामने आया है।

विज्ञापन
Ashoknagar News Swearing is being done to fill water
ग्रामीण और प्रशासन के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर के नयाखेड़ा गांव में स्थित शासकीय ट्यूबवेल पर गांव के दबंग लोग अपना कब्जा जमाए हुए थे, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शासकीय बोर को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया है।

विज्ञापन


स्थानीय गांव के पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव से पहले शासकीय बोर में पानी भी आ रहा था और हम सब पानी भी पी रहे थे। लेकिन मतदान के पूर्व इसमें पानी आना बंद हो गया और गांव में स्थित कुएं में कीचड़ से सना हुआ गंदा पानी मिश्रित करवा दिया गया, जिसका सड़ा हुआ और गंदा बदबूदार पानी पीने के लिए हम मजबूर हैं, जिसे पीकर हम व हमारे बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया, शासकीय ट्यूबवेल पर गांव के दबंगों ने कब्जा जमाया हुआ है और हमसे कहा जाता है कि अगर फूल पर वोट दिया है तो बच्चों की कसम खाओ और पानी भर लो। हम शिकायत भी करते हैं तो हमारी कोई नहीं सुनता। कौन सी पार्टी पानी देती है और कौन सी पार्टी पानी नहीं देती. इस बात की आपसी खींचतान चलती रहती है।
विज्ञापन


वहीं. आरोपों से घिरी भाजपा महिला मंडल की उपाध्यक्ष कलावती लोधी का कहना है कि चार-पांच महीने पहले मंत्री जी ने जनता के लिए बोर लगवाया था, बोर जब से लगा है जनता के लिए पानी भरवा रहे हैं। हमारे लोधी समाज इसका पानी नहीं पी रहे, बल्कि इसका पानी दलित व अन्य समाज के लोगों को पिला रहे हैं। आज इसमें पानी नहीं निकल रहा है तो शिकायत कर रहे हैं, जबकि पटवारी और पुलिस वाले भी देखकर गए हैं। यह बोर मंत्री जी के द्वारा लगवाया था और इसमें मोटर हमारी डाली हुई है। प्रस्ताव नहीं डलवाया था। ग्रामीणों द्वारा झूठ बोला जा रहा है कि हमारे द्वारा कसम खिलाई जा रही है, यह सब चुनाव की वजह से हो रहा है। यह बोर हमारी पट्टे वाली जगह में लगा हुआ है। इस बोर का अतिक्रमण अधिकारियों द्वारा हमारे कागज बिना देखे हटवा दिया गया है। यह हमारी पट्टे की जगह है, हम आगे सरकार से केस लड़ेंगे और तहसीलदार व पटवारी पर केस लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयाखेड़ा गांव के सरपंच गजराम सिंह का कहना है कि पंचायत की मोटर चल रही थी, जिसकी पाइप लाइन पर ट्रैक्टर चलाकर लाइन तोड़ दी गई थी। इस कारण उसमें गंदा पानी आ गया था, उसके अंदर रिपेयरिंग कर दी गई, अब साफ पानी आ रहा है। पाइप लाइन टूटने के कारण गंदा पानी कुएं में चला गया था।


ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार दिलीप दारोगा ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से शिकायत आ रही थी कि यहां पर कुएं में गंदा पानी भर दिया गया है। ट्यूबवेल से पानी नहीं दे रहे हैं, जबकि कल पटवारी से दिखाया था और आज मैंने स्वयं देखा। यह जो ट्यूबवेल अंदर था, उसको अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है और जो गंदे पानी की शिकायत आ रही थी, उसको देखते हुए जिसमें बोर लगे हुए थे, उसकी पाइप लाइन टूट गई थी, जिस कारण गंदा पानी गया था। सुधार करवा दिया गया है, आज कुएं में पानी भी साफ आ रहा है और समस्या को दूर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed