फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar: Case registered against Anganwadi worker in one year old case of forcing minor to commit suicide

आत्महत्या के लिए किया मजबूर: अशोकनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर केस, अप्रैल 2021 में पीड़िता ने किया था सुसाइड

Sat, 12 Feb 2022 01:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 01:12 PM IST
सार


अशोकनगर के चंदेरी में एक नाबालिग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना की राशि न मिलने के चलते नाबालिग पीड़िता ने 2021 में फांसी लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
Ashoknagar: Case registered against Anganwadi worker in one year old case of forcing minor to commit suicide
अशोकनगर: नाबालिग ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अशोकनगर जिले में एक नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने 25 अप्रैल 2021 को लाड़ली लक्ष्मी योजना की राशि न मिलने के चलते फांसी लगाकर जान दे दी थी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाबालिग तहसीम बानो उर्फ महक (14 साल) ने बीते साल अप्रैल में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल से पुलिस को मृतका द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की। जांच में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आरोपी पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आयशा खां के खिलाफ धारा 305 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला
चंदेरी की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिक ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाड़ली लक्ष्मी योजना की किश्त देने में आनाकानी कर रही थी, साथ ही पीड़िता को यह कह कर टालती थी कि तुम्हारी उम्र ज्यादा है। पीड़िता ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता पर बोझ न बनने की मंशा से आत्महत्या का कदम उठाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed