{"_id":"6affb8598ad17bc1c00e2956","slug":"ashoknagar-blackbuck-poaching-three-accused-arrested-eight-absconding-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोकनगर: काले हिरण का शिकार करते तीन आरोपी गिरफ्तार, खेत में पार्टी उड़ाते पकड़ा; भागने वाले आठ की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोकनगर: काले हिरण का शिकार करते तीन आरोपी गिरफ्तार, खेत में पार्टी उड़ाते पकड़ा; भागने वाले आठ की तलाश जारी
Fri, 20 Nov 2026 08:33 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:33 AM IST
सार
अशोकनगर के राजपुर बीट क्षेत्र में काले हिरण के शिकार के आरोप में वन विभाग ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पका हुआ मांस और छह जाल बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान आठ आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
काला हिरण।
- फोटो : samvad
विस्तार
अशोकनगर वन विभाग की टीम ने राजपुर बीट क्षेत्र में काले हिरण का शिकार करने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से आठ लोग भाग निकले, जिनकी तलाश में टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। विभाग की टीम को घटनास्थल पर खेत में बने टपरे से एक पतीले में पकता हुआ हिरण का मांस और वन्यजीवों को फंसाने में इस्तेमाल किए जाने वाले छह जाल बरामद हुए हैं।
सूचना पर वन अमले की कार्रवाई
उप रेंजर अरविंद राजपूत को सूचना प्राप्त हुई थी कि राजपुर बीट के अंतर्गत काले हिरण का शिकार किया गया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और वन अमले को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। टीम जब खेत में बने टपरे के समीप पहुंची, तब वहां एक दर्जन से अधिक लोग बर्तन में हिरण का मांस पकाते हुए नजर आए। वन कर्मचारियों को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया और आठ लोग मौके से भागने में सफल रहे, जबकि तीन लोगों को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों ने पूछताछ के दौरान काले हिरण का शिकार करने की बात स्वीकार कर ली है।
ये भी पढ़ें- मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए भारत का पहला स्वदेशी टीका तैयार, शिवराज आज भोपाल में करेंगे लॉन्च
विज्ञापन
मौके से जाल और मांस बरामद
घटनास्थल पर जांच के दौरान वन विभाग को पतीले में पका हुआ काले हिरण का मांस, शिकार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले छह जाल, मांस काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला पटिया तथा कई नुकीले पत्थर बरामद हुए हैं। हालांकि, मौके से कोई भी हथियार नहीं मिला है। रेंजर ऋषि प्रजापति के अनुसार, तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। साक्ष्य जुटाने के लिए माधव टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। कुछ पत्तियों पर हिरण के खून के निशान और खाल के टुकड़ों पर बाल लगे मिले हैं, जबकि वन्यजीव के अन्य अवशेष मौके पर नहीं मिले।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
वन विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम महुआलमपुर निवासी 48 वर्षीय राजकुमार पुत्र करन सिंह तथा 24 वर्षीय शिवनारायण पुत्र दल्लू शामिल हैं। इनके अलावा तीसरा आरोपी ग्राम जुगया का निवासी 30 वर्षीय भगवत पुत्र रमेश है। वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। फरार चल रहे अन्य आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।