फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Minor hanged himself in Anuppur, was saddened by police beating

Anuppur: जांच के लिए पहुंची पुलिस तो पड़ोसी लड़के ने बनाया वीडियो, पुलिसवालों ने पीटा तो नाबालिग ने लगाई फांसी

Mon, 06 May 2024 01:09 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 01:09 PM IST
सार

अनूपपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिलपुर ग्राम में 15 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस पिटाई के बाद फांसी लगा ली। दरअसल कार्रवाई करने पहुंची पुलिस का वीडियो नाबालिग ने बना लिया था। नाराज पुलिसवालों ने इसी बात पर उसे पीटा और वीडियो डिलीट करा दिया। 

विज्ञापन
Minor hanged himself in Anuppur, was saddened by police beating
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिलपुर ग्राम में 15 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस पिटाई के बाद फांसी लगा ली। दरअसल कार्रवाई करने पहुंची पुलिस का वीडियो नाबालिग ने बना लिया था। नाराज पुलिसवालों ने इसी बात पर उसे पीटा और वीडियो डिलीट करा दिया। 
विज्ञापन


मामले के संबंध में बताया गया कि कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलपुर में हंड्रेड डायल पुलिस महिला अपराध से संबंधित किसी मामले की सूचना पर पहुंची हुई थी। जहां पर नाबालिग किशोर हैपी प्रजापति पिता माखन प्रजापति पुलिस की जांच कार्रवाई की वीडियो मोबाइल से बनाने लगा। इसी दौरान हंड्रेड डायल पुलिस के दो आरक्षक ने युवक से मोबाइल छीनते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। इससे प्रताड़ित होकर रविवार रात्रि को नाबालिग ने घर पर जाकर फांसी लगा ली। इसके बाद कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस द्वारा मारपीट को नाबालिग की आत्महत्या का कारण बताया है और मौके में ड्यूटी में पदस्थ पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने कहा कि पूरे मामले में मजिस्ट्रेटरियल जांच कराई जाएगी एवं पूरे मामले की जांच के पश्चात कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed