फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Sub Inspector Line attached on complaint of assault on minor in police station

Anuppur News: नाबालिग से थाने में मारपीट करने का मामला, उपनिरीक्षक लाइन अटैच, जानें मामला

Wed, 08 May 2024 07:23 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2024 07:23 PM IST
सार

कोतवाली थाने में पदस्थ उप निरीक्षक को नाबालिक किशोर से मारपीट करने के आरोप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लाइन अटैच कर दिया है। पीड़ित के पिता ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Sub Inspector Line attached on complaint of assault on minor in police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले की कोतवाली में पदस्थ पुलिसकर्मियों के द्वारा नाबालिग लड़के को जबरन थाना लाकर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करने के मामले में पिता कमलेश यादव निवासी ग्राम सीतापुर द्वारा शिकायत की गई। इस शिकायत पर  बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मो. इसरार मन्सूरी ने थाना कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक मंगला दुबे को लाइन अटैच कर दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मो. इसरार मन्सूरी ने बताया कि थाना कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक मंगला दुबे के खिलाफ गत दिनों पीड़ित के पिता द्वारा की शिकायत में कहा गया था कि 26 अप्रैल की रात उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, महेन्द्र राठौर, मनोज गुर्जर और वाहन चालक दिनेश पाटिल मेरे घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा ने तुम्हारे घर में रखी रेत को जब्त करने भेजा है।
विज्ञापन


जिसके बाद वे गाली गलौज करने लगे, जिसका वीडियो मेरा पुत्र बना रहा था, वीडियो बनते देख पुलिस वालों ने मेरे बेटे का मोबाइल छुड़ा लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। बाद में सभी पुलिसकर्मी नाबालिग बेटे को गाड़ी में बैठा कर थाना ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उन्होंने बेटे द्वारा बनाए गए वीडियो को फोन से डिलीट करवा दिया। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आरोपी उप निरीक्षक को लाइन अटैच किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed