फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Ganja seller and supplier arrested Kotwali police took action

Anuppur News: गांजा विक्रेता और सप्लायर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 10 Apr 2024 10:37 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2024 10:37 PM IST
सार

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने गांजा विक्रय कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से गांजा जब्त किया। इसके साथ ही पूछताछ में गांजा सप्लायर की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ से दो सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Anuppur News Ganja seller and supplier arrested Kotwali police took action
गांजा विक्रेता और सप्लायर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले में कोतवाली पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ गांजा बेचने और गांजा सप्लायर के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने रामकृष्ण कहार पिता स्वर्गीय वरियर कहार उम्र करीब 55 साल निवासी अमरकंटक रोड, चंदास पुल के पास अनूपपुर के घर पर छापामार कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


बता दें कि यहां से थैले में रखे दो किलो 35 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 24,000 रुपये जब्त करते हुए आरोपी रामकृष्ण कहार से पूछताछ उपरांत उक्त मादक पदार्थ गांजा को सप्लाई करने वाले सप्लायर प्रिंस और दीपक सोनी पिता परस सोनी उम्र 19 साल निवासी सरगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ से लाकर सप्लाई करना पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed