फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Grandson arrested for murdering grandfather, hiding at friend's house after incident

अपराध: डंडों से पीटकर दादा की जान लेने का आरोपी पोता चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्या के बाद दोस्त के घर में छिपा था

Sun, 04 Oct 2026 07:46 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 07:46 PM IST
सार

अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी-बच्चों से मारपीट कर रहे 22 वर्षीय रवि शंकर पनिका को रोकना उसके 85 वर्षीय दादा को भारी पड़ा। आरोपी ने लाठी से हमला कर दादा गोरेलाल पनिका को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Grandson arrested for murdering grandfather, hiding at friend's house after incident
पुलिस गिरफ्त में दादा की हत्या का आरोपी

विस्तार

अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र के बेलिया गांव में शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट कर रहे युवक को समझाना 85 वर्षीय दादा को भारी पड़ गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पोते ने लाठी से हमला कर दादा की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार शाम आरोपी 22 वर्षीय रवि शंकर पनिका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय के अनुसार, 30 सितंबर की रात रवि शंकर अत्यधिक शराब के नशे में जैतहरी से अपने घर पहुंचा और पत्नी-बच्चों से मारपीट करने लगा। चीख-पुकार सुनकर उसके दादा गोरेलाल पनिका (85) बीच-बचाव करने पहुंचे। इससे नाराज होकर रवि ने लाठी से दादा पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दादा को घर से बाहर तक दौड़ाकर लाठी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद रवि मौके से फरार होकर अपने दोस्त के घर जाकर छिप गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अफसरों की चूक: जिन ईवीएम के चोरी होने की लिखाई गई थी रिपोर्ट, उनका राज सरकारी फाइलों में था बंद; जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने 1 अक्टूबर की सुबह 108 एंबुलेंस की मदद से गोरेलाल को जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसी रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई। 2 अक्टूबर को मृतक के बेटे मोहनलाल पनिका (60) की रिपोर्ट पर जैतहरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, अस्पताल में दादा की मौत की जानकारी मिलने के बाद रवि जिले से बाहर भागने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं था, जिससे उसकी तलाश चुनौतीपूर्ण रही।

पूछताछ में आरोपी ने किसी पुराने विवाद से हत्या से इनकार किया और अत्यधिक शराब पीने के कारण होश खो बैठने की बात कही। चिकित्सकीय जांच में मृतक की पसली और हाथ की हड्डी टूटने तथा लीवर में गंभीर चोट की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed