फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   There was a fight between two parties over throwing garbage outside the house

Anuppur: घर के बाहर कचरा फेंकने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

Wed, 12 Jun 2024 05:37 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2024 05:37 PM IST
सार

Anuppur: जिले के भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटा दफाई में घर के बाहर कचरा फेंकने की बात का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े में 15  लोग जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
There was a fight between two parties over throwing garbage outside the house
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भालूमाडा थाना अंतर्गत दो पक्ष में मामूली बात को लेकर के जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे से मारपीट करते हुए कई घंटे तक विवाद करते रहे। इसके पश्चात पूरे मोहल्ले में कई घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। लोगों की सूचना पर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया। जहां दोनों पक्ष के द्वारा मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


घर के सामने बासी खाना फेंका, शुरू हुआ विवाद
शिकायतकर्ता सुनीता साहू पति मनोज साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ईटा दफाई के द्वारा अपनी शिकायत में उल्लेखित कर बताया कि वह नल में पानी भर रही थी, उसी समय भागीरथी पटेल की पत्नी वंदना पटेल बासी खाना लेकर आई और मेरे घर के सामने फेंक कर चली गई। इस बात पर जब उन्होंने आपत्ति जताई तो सनी पटेल ,राहुल पटेल ,लल्लू पटेल ने उनके तथा परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दिगेश्वर पटेल भी वहां आ गया और सभी लोग डंडे तथा ईंट के टुकड़े से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इस मारपीट में सुनीता साहू के पैर में पेट में तथा दाहिने हाथ की उंगली में तथा पुत्री रूपाली के सर, कमर, पेट, बाएं पैर तथा घूटने में, लड़के अंकित साहू के दाहिने हाथ की कलाई पीठ सर तथा भोलू के पीठ बाएं हाथ एवं कुमारी साहू के सर ,दाहिने आंख एवं मनोरमा साहू के पीठ में दाहिने पैर के अंगूठे में चोट आई है। जिसकी शिकायत पर वंदना पटेल, सनी पटेल ,राहुल पटेल लल्लू पटेल, जती पटेल, डीगेश्वर पटेल के विरुद्ध धारा 294 323 50634 का अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की शिकायत पर 9 के विरुद्ध अपराध दर्ज
दूसरे पक्ष की फरियादी वंदना पटेल पति भागीरथी पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी ईटा दफाई ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने घर में झाड़ू लगाकर कचरा को घर के बगल में फेंक रही थी। उसी समय सुनीता साहू और रूपाली साहू आई और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगी। जिसके बाद शोर करने पर लड़का राहुल पटेल आया तो अंकित साहू, भोलू साहू, मकसूद अली, रागिनी साहू भी वहां आ गए और ईट के टुकड़े तथा डंडे से मारपीट करने लगे। इस समय रागिनी साहू, मनोरमा साहू, कुमारी साहू, मंजू साहू, विनय साहू भी आ गए तथा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिस पर पड़ोस के आशा कोरी, अनीता पांडे, मुन्नी पांडे ने आकर के बीच बचाव किया। मारपीट की वजह से शिकायतकर्ता सहित परिजनों के हाथ पर तथा सर पर गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed