फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Dead body of unknown person found in a well in Nigwani, police engaged in investigation

Anuppur News: निगवानी में कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने जांच की शुरू

Fri, 17 May 2024 11:00 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2024 11:00 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार शव करीब 3-4 दिन पुराना है। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। 

विज्ञापन
Dead body of unknown person found in a well in Nigwani, police engaged in investigation
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निगवानी में एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शव करीब 3-4 दिन पुराना लग रहा है। शव मनरेश साहू निवासी निगवानी के निगुड़ियानाखा खेत में बने कुएं में पाया गया। रामनरेश साहू की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। बताया गया कि यह कुआं मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जिसे लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed