फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   About 100 students including two teachers of Ingaraj Vidyalaya Amarkantak got food poisoning

Anuppur News: सुबह का पुलाव खाने से दो अधीक्षिका सहित 100 छात्राएं बीमार, जांच के लिए आज बैठक में बनेगी कमेटी

Tue, 25 Feb 2025 02:05 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 02:05 PM IST
सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के बालिका छात्रावास में खराब भोजन से फूड प्वाइजनिंग के कारण लगभग 100 छात्राएं बीमार हो गईं। पूर्व में भी मेस की अव्यवस्था की शिकायतें थीं। जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। 

विज्ञापन
About 100 students including two teachers of Ingaraj Vidyalaya Amarkantak got food poisoning
फूड प्वाइजनिंग के बाद हॉस्पिटल लेकर जाती छात्राए

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय, अमरकंटक के बालिका छात्रावास के भोजनालय (मेस) में रात का भोजन करने के बाद लगभग 100 छात्राओं को सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत हुई। इसके बाद सभी को परिसर स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दो केयर टेकर भी इसी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं।

विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग का कारण
रात के भोजन में छात्राओं को सुबह का पुलाव परोसा गया था, जिसके कारण फूड प्वाइजनिंग के लक्षण सामने आए। शिकायतों के बाद छात्राओं को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, इनमें से 6 छात्राओं की हालत गंभीर है, जिन्हें छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मेस में अव्यवस्था और पूर्व शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मेस में लंबे समय से अव्यवस्था की शिकायतें मिल रही थीं। छात्र-छात्राओं ने कई बार खराब भोजन की शिकायतें प्रशासन से की थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में भी मेस के भोजन में कीड़े मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिन पर प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया।

जांच के आदेश और कार्रवाई
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि सभी छात्राएं अब स्वस्थ हैं। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय सुबह 10 बजे खोला जाएगा और रजिस्टर और मेस वार्डन के साथ बैठक के बाद जांच कमेटी बनाई जाएगी। त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed