फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Announcement of Shivraj in Chhindwara of Kamal Nath, grand Shri Hanuman Lok will be built in Jamsawali temple

MP News: कमलनाथ के छिंदवाड़ा में शिवराज का एलान, जामसावली मंदिर में बनेगा भव्य श्री हनुमान लोक

Sat, 18 Mar 2023 05:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Mar 2023 05:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा में अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जामसावली में भव्य श्री हनुमान लोक साकार होगा। 

विज्ञापन
Announcement of Shivraj in Chhindwara of Kamal Nath, grand Shri Hanuman Lok will be built in Jamsawali temple
छिंदवाड़ा में एयर स्ट्रिप पर शिवराज ने पत्रकारों से बातचीत की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध जामसावली मंदिर में भी श्री हनुमान लोक का निर्माण होगा। इसे उज्जैन के श्री महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 मार्च को छिंदवाड़ा आ रहे हैं। उसकी तैयारियों का जायजा लेने ही वे छिंदवाड़ा आए थे। 

विज्ञापन


शिवराज ने छिंदवाड़ा की एयर स्ट्रिप पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अमित शाह के दौरे पर एक विशाल आमसभा होगी। इसका शंखनाद हम कर ही चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कार्यकाल शिवाजी की प्रतिमा हटाई थी। उसे स्थापित करने सौंसर आए थे। तब छिंदवाड़ा के विकास को लेकर कुछ योजनाएं भी हमारे संज्ञान में लाई गई थी। हमारी सरकार लाड़ली बहना योजना सहित तमाम जनकल्याणकारी योजना चला रही है। कमलनाथ सरकार द्वारा कर्ज माफी की झूठी घोषणा के कारण कई किसान डिफॉल्टर हो गए थे। उनका ब्याज हमारी सरकार भर रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि हमने फैसला किया है कि मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में अब सिर्फ कोविड ही नहीं, जो बच्चे अन्य कारणों से अपने माता-पिता खो चुके हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed