फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Angry with the slapping incident, the Gulabi Gang took to the streets

MP: थप्पड़ कांड से नाराज सड़कों पर उतरी गुलाबी गैंग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; नारीशक्ति जिंदाबाद के लगे नारे

Tue, 03 Dec 2024 07:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Dec 2024 07:19 PM IST
सार

MP: मैहर में गुलाबी गैंग और कर्मचारी संघ ने हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए समूह की अध्यक्ष पदमा पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समूह अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट गुलाबी गैंग की महिलाओं ने पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंची और अपर कलेक्टर मैहर को ज्ञापन सौंपा है। 

विज्ञापन
Angry with the slapping incident, the Gulabi Gang took to the streets
गुलाबी गैंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर में प्रगति संकुल समूह की अध्यक्ष पदमा पाठक की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट स्व समूह की महिलाओं (गुलाबी गैंग) और ग्रामीण आजीविका मिशन संघ के कर्मचारियों ने जनपद कार्यालय में विरोध में उतरकर पदमा पाठक के विरुद्ध प्रदर्शन कर करते हुए विरोध जताया है। साथ ही अपर कलेक्टर मैहर को ज्ञापन सौंप पदमा पाठक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन


क्या था पूरा मामला
गौरतलब हो कि आजीविका मिशन के सहायक विकासखण्ड प्रबंधक अरविंद पांडेय ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि गौरी स्व समूह की अध्यक्ष पदमा पाठक उपार्जन केंद्र हेतु दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने पहुंची थी। सहायक विकासखण्ड प्रबंधक ने विधि विरुद्ध कार्य करने से मना किया तो पदमा पाठक अपना आपा खो बैठी। वह सहायक प्रबंधक से गाली गलौज करने लगी और प्रबंधक को तीन थप्पड़ जड़ दिया था। 
विज्ञापन


गुलाबी गैंग ने कहा पदमा पाठक नही चाहिए
समूह की महिला सीमा सिंह पटेल ने बताया कि संकुल की अध्यक्ष है। हम उनकी कार्यकारिणी बदलना चाहते है। हम यह पूर्व में भी मांग कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पदमा पाठक द्वारा मीटिंग में हमसे अभद्रता पूर्वक बात की जाती है। इसलिए हम मीटिंग में नहीं जाते है। पूर्व दिनों उन्होंने हमारे अधिकारी के ऊपर हाथ उठा दिया। जब वह हमारे अधिकारी के ऊपर हाथ उठा सकती है तो वह हमारे ऊपर भी हाथ उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन-प्रशासन करे न्याय
कर्मचारी संघ की महिला सहकर्मी प्रियंका त्रिपाठी ने कहा कि हमारे साथी अरविंद पांडेय के साथ जो घटना हुई है ये पूर्णतः निंदनीय है। अगर हमारे किसी भी साथी के साथ इस तरह की घटना होती है तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिसके भी यह कृत्य किया उसके खिलाफ मामला दर्ज और गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed