{"_id":"634d71b8665a17784733e683","slug":"an-iron-rod-entered-the-woman-s-stomach-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: सफाई कर रही महिला पैर फिसलने से गिरी, लोहे की रॉड पेट में घुसकर गले से निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: सफाई कर रही महिला पैर फिसलने से गिरी, लोहे की रॉड पेट में घुसकर गले से निकली
Mon, 17 Oct 2022 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 08:46 PM IST
सार
दमोह में पैर फिसलने से एक महिला लोहे की रॉड पर गिर गई। जिससे रॉड पेट में घुसकर गले से बाहर निकल गई है। हालत खराब होने पर महिला को जिला अस्पताल से जबलपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह में घर की सफाई कर रही महिला के साथ हादसा हो गया। सफाई करते वक्त उसका पैर फिसलने से वह पास रखे गमले पर गिर गई। गमले में घुसी लोहे की रॉड पेट में घुस गई और गर्दन के पास से बाहर निकल आई। महिला को जिला अस्पताल से जबलपुर रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बांदकपुर मंदिर परिसर में रहने वाले पांडे परिवार की 52 वर्षीय सुधा पांडे घर में दिवाली की साफ-सफाई कर रही थीं। वे घर में लगा पर्दा खोलने के लिए एक तखत पर चढ़ी थीं। अचानक उनका पैर फिसला वे गिर गईं। तखत के पास ही रखे गमले में लोहे की रॉड घुसी हुई थी। महिला के गिरने पर वो रॉड महिला के पेट में घुस गई और गले के पास से बाहर निकल आई।
उनकी चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वाले मनोज द्विवेदी पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। डॉ. संदीप पलंदी, डॉ. एनके पटेल, डॉ. उमेश तंतवाय ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर जबलपुर रैफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि महिला के शरीर से लगातार खून बह रहा था। हालत बिगड़ती जा रही थी।