फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ambulance workers ran away leaving cholera patients midway in Rewa one woman died

सुन लो सरकार! रीवा में हैजा के मरीजों को बीच रास्ते में ही छोड़कर भागे एंबुलेंसकर्मी, एक महिला की मौत

Tue, 03 Oct 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 06:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, हैजा बीमारी से ग्रसित तीन मरीजों को ले जा रहे एंबुलेंसकर्मी रास्ते में ही छोड़कर भाग गए। वहीं, इलाज के अभाव में एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Ambulance workers ran away leaving cholera patients midway in Rewa one woman died
मरीज की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा के त्योथर क्षेत्र से मानवता और सिस्टम को शर्मशार कर देने वाली एक तस्वीर समाने आई। यहां पर रहने वाले मुसहर परिवार के सदस्य अचानक हैजा की गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस पहुंची और मरीजों को लेकर अस्पताल जाने लगी। कुछ दूर जाने के बाद एंबुलेंस कर्मचारियों को हैजा का ऐसा भय सताया कि वह तीनों मरीजों को जबरन सड़क किनारे उतार कर एंबुलेंस सहित वहां से भाग गए।

विज्ञापन


इसके बाद रास्ते पर पड़ी एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद इलाज के अभाव में मृत हुई महिला को शव वाहन भी नसीब नहीं हुआ। परिजन उसके शव को बांस और चादर के सहारे बांधकर वापस अपने घर ले गए। वहीं, पूरे घटना क्रम का वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हैजा के मरीजों को रास्ते में छोड़कर भागे एंबलेंस के कर्मचारी
दरअसल, मामला त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के दत्तुपुर गांव का है। यहां पर रहने वाले मुसहर परिवार के तीन सदस्य अचानक हैजा की गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए। तीनों की हालात काफी गंभीर थी। इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारियों ने मरीजों को एंबुलेंस में बैठाया और अस्पताल के लिए निकल गए। लेकिन हैजा का खौफ एंबुलेंस कर्मचारी पर ऐसा दिखा कि एंबुलेंस कर्मचारियों ने तीनों मरीजों को जबरन बीच रास्ते में उतारा और वहां से एंबुलेंस सहित भाग गए।

इलाज के अभाव में महिला ने तोड़ा दम
घटना के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन के जरिए हैजा से गंभीर दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि हैजा से ग्रसित महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद मानवता यहीं पर नही मरी, बची कुची मानवता सिस्टम ने शर्मसार कर दी।


बांस और चादर के शहारे शव बांधकर घर ले गए परिजन
महिला की मौत के बाद उसे शव वाहन तक नसीब नहीं हुआ, जिसके बाद परिजनों ने बांस और चादर का इंतेजाम किया। उसी के सहारे शव को बांधकर कई किलोमीटर दूर का पैदल सफर कर अपने गांव अपने घर पहुंचे। सिस्टम शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया  पर जामकर वायरल हो रहा है। एंबुलेंस कर्मचारियों ने अगर महिला सरोजा मुसहर को सही समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा देते तो शायद उस गरीब महिला की जान बचाई जा सकती थी।

मामले पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने कही कार्रवाई की बात 
मामले पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केएल नामदेव का कहना है कि दोपहर डेढ़ बजे के आसपास सांसद जनार्दन मिश्रा से गांव में हैजा फैलने की जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को गठित करके मौके के लिए भेजा गया है। जो भी मरीज हैजा ग्रसित हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज किया जाएगा। किसी एंबुलेंस कर्मचारी के द्वारा किए गए कृत्य को लेकर CMHO ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, महिला की मौत और शव वाहन उपलब्ध न होने के सवाल पर CMHO ने जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed