फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Alirajpur: In a marital dispute 4 killed in a clash between two sides

आलीराजपुर में खूनी तांडव:  दो पक्षों में खूनी संघर्ष में 4 की मौत; लड़का-लड़की के भागने पर हुआ था विवाद

Fri, 05 Nov 2021 11:40 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 05 Nov 2021 11:40 AM IST
सार

आलीराजपुर में दो पक्षों के विवाद को सुलझाने बैठी पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Alirajpur: In a marital dispute 4 killed in a clash between two sides
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

आलीराजपुर में दिवाली की रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 4 लोगों की मौत हो गई। दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौत होने की सूचना है। विवाद लड़का-लड़की के भागने को लेकर हुआ था। 
विज्ञापन


मामला आलीराजपुर जिले के चादंपुर थाना क्षेत्र के बोकाड़िया गोराद फलिया गांव की है। गुजला का बेटा माधो डेढ़ साल पहले राधू की बेटी लीला के साथ भाग गया था। दोनों नाबालिग थे, इस वजह से थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। दोनों ही पक्षों ने मामले को बढ़ने नहीं दिया। पंचायत स्तर पर ही समझौता हो गया। लीला कथित तौर पर अपने साथ एक किलो चांदी अपने साथ ले गई थी। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार शाम दोनों परिवारों में विवाद हो गया। दिवाली की शाम पंचायत बुलाई गई। इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला बोल दिया।  
विज्ञापन


दोनों पक्षों से दो-दो मौतें
माधो के दो चचेरे भाइयों की और लीला के दादा और चाचा की मौत हो गई है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed