फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Rewa Politics: Janardan Mishra Hits Back at Abhay Mishra

एमपी:  MLA अभय मिश्रा के बयान पर भड़के रीवा सांसद, बोले- यौन विकृति से पीड़ित, स्टेपनी चोरी कर शुरू किया सफर

Mon, 14 Sep 2026 02:45 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 14 Sep 2026 02:45 PM IST
सार

रीवा में संजय गांधी मेडिकल कॉलेज और मोर्चरी को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के बयान पर सियासी घमासान बढ़ गया है। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पलटवार करते हुए विधायक पर गंभीर व्यक्तिगत आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
MP: Rewa Politics: Janardan Mishra Hits Back at Abhay Mishra
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा में संजय गांधी मेडिकल कॉलेज की  मोर्चरी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी जुबानी जंग में बदल गया है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के गंभीर आरोपों के बाद भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पलटवार किया है। सांसद ने विधायक के बयान को लेकर उनकी मानसिकता पर सवाल उठाए और इसके साथ ही उनके पुराने दिनों का भी जिक्र कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: एक IPS, दो जिले और जहरीली शराब कांड... मुरैना के बाद सागर में फिर अनुराग सुजानिया पर क्यों उठ रहे सवाल?
विज्ञापन


मुर्दाघर के बयान पर सांसद का पलटवार
जनार्दन मिश्रा ने कहा कि संजय गांधी मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े संस्थान पर बिना किसी ठोस आधार के इस तरह के आरोप लगाना गंभीर बात है। उन्होंने अभय मिश्रा को ‘यौन विकृतियों से पीड़ित’ तक बताया। सांसद के मुताबिक, बिना साक्ष्य इस तरह की घिनौनी बात वही व्यक्ति सोच सकता है जिसकी मानसिकता संकीर्ण और विकृत हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप सिर्फ अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाते, बल्कि वहां काम करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करते हैं। सांसद ने दावा किया कि ऐसे बयानों से रीवा की छवि भी खराब होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में क्राइम: राजधानी में एक साल में 29 फीसदी बढ़ा अपराध, माइनर क्राइम में 66 फीसदी का उछाल


डिप्टी सीएम के पिता का मामला भी उठाया
विवाद के बीच सांसद ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के पिता स्वर्गीय भैयालाल शुक्ल को लेकर अभय मिश्रा की कथित टिप्पणी का भी जवाब दिया। जनार्दन मिश्रा ने कहा कि भैयालाल शुक्ल ने यदि कोई व्यवसाय किया था तो वह मेहनत और ईमानदारी से किया था। उनके व्यवसाय पर सवाल उठाना उचित नहीं है। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: भारत भवन में आज से ‘भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान’, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

सांसद ने विधायक के अतीत को लेकर किया दावा
जनार्दन मिश्रा ने इसके बाद अभय मिश्रा के पुराने जीवन को लेकर भी कई दावे किए। सांसद ने आरोप लगाया कि विधायक ने अपने शुरुआती दौर में वाहनों की स्टेपनी चोरी करने और स्टेट बैंक में पॉकेटमारी जैसी वारदातों से अपना कारोबार शुरू किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि रीवा के कोतवाली थाने में कभी अपराधियों की तस्वीरें स्लेट के साथ लगाई जाती थीं और उस दौरान अभय मिश्रा की तस्वीर भी लंबे समय तक वहां लगी रही। 

यह दिया था बयान 
बता दें हाल ही रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके बच्चे की मौत के बाद विपक्ष भाजपा सरकार और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पर हमलावर है। इस बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज और मोर्चरी  गंभीर आरोप लगाए थे। मिश्रा ने कहा था कि किसी सुंदर महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम के दौरान परिजन मौजूद नहीं रहते हैं तो शव के साथ दुष्कर्म किया जाता है। शव के पास खड़े रहने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।  उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed