फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   after PM report of sridevi madhya pradesh assembly refused to pay tribute

कांग्रेस का आरोप- सांप्रदायिकता के खिलाफ थीं श्रीदेवी, इसलिए बीजेपी ने हटवाया उनका नाम

Tue, 27 Feb 2018 03:04 PM IST
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला भोपाल Updated Tue, 27 Feb 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
after PM report of sridevi madhya pradesh assembly refused to pay tribute
मध्यप्रदेश विधान सभा भोपाल

अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पहली खबर में जहां उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया गया था वहीं सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण अधिक शराब का सेवन बताया जा रहा है। पूरे मामले में अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।  मौत की वजह आखिर है क्या?

विज्ञापन


वही मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को उस वक्त हंगामे के हालात बने, जब मालूम पड़ा कि दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने वाली सूची से कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


विपक्षी दल कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चूंकि श्रीदेवी सांप्रदायिकता के खिलाफ काम करती थीं, इस वजह से भाजपा के दबाव में सरकार ने उनका नाम हटवा दिया। हालांकि सरकार के मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने इस आरोप को गलत बताते हुए इसे विधानसभा का कार्यक्षेत्र बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सोमवार तक कथित तौर पर श्रीदेवी का नाम उक्त सूची में था, लेकिन शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एनवक्त पर उनका नाम हटा दिया गया। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन था। कार्यसूची में जिन 11 व्यक्तियों के निधन के उल्लेख के साथ सदन में श्रद्धांजलि दी जाना थी, उनमें श्रीदेवी के साथ दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का नाम भी था। हालांकि मंगलवार की सुबह संशोधित सूची से श्रीदेवी और शशि कपूर दोनों के ही नाम गायब थे। 

विधानसभा परंपरा के अनुसार विधानसभा के पहले दिन दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। सोमवार को बजट सत्र का पहला दिन था। उस दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होना था, इसलिए सदन में निधन उल्लेख नहीं किया गया। 

मंगलवार के लिए जो कार्य सूची बनी, उसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के अलावा 11 अन्य नाम थे। इनमें फिल्म अभिनेता शशि कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी का भी नाम था लेकिन सोमवार दोपहर बाद जब यह खबर आई कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई है। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी पता चला कि मरते वक्त उन्होंने शराब पी रखी थी। ऐसे में बीजेपी के नेताओं ने कार्य सूची में से उनका नाम हटाने का फैसला किया। 

 


 

कार्यसूची के अनुसार इन दिवंगतों को दी जानी थी श्रद्धांजलि 

after PM report of sridevi madhya pradesh assembly refused to pay tribute
इन दिवंगतों को दी जानी थी श्रद्धांजलि - फोटो : मध्यप्रदेश विधानसभा की वेबसाइट से साभार
कार्यसूची के अनुसार इन दिवंगतों को दी जानी थी श्रद्धांजलि 
  1. श्रीनिवास तिवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष
  2. सुरेश सेठ, भूतपूर्व विधायक
  3. पूरन सिंह बेड़िया, भूतपूर्व विधायक
  4. केशरबाई डामर, भूतपूर्व विधायक
  5. रघुनाथ झा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री
  6. शशि कपूर, फिल्म अभिनेता
  7. श्रीदेवी कपूर, फिल्म अभिनेत्री
  8. भरत नारायण श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश विधानसभा के भूतपूर्व सचिव एवं
  9. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद जवान
संशोधित सूची मध्यप्रदेश विधानसभा की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed