फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After a dispute with his girlfriend a wealthy young man went on a rampage in a rented Thar

भोपाल: गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद रईसजादे ने किराए की थार से मचाया तांडव, काॅलोनी का गेट तोड़ा; पुलिस क्या बोली

Wed, 09 Sep 2026 09:33 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 09:33 PM IST
सार

भोपाल की फॉरच्यून हेरीटेज कॉलोनी में प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने किराए की थार से जमकर उत्पात मचाया। गेट तोड़ते हुए छह से अधिक कारों को टक्कर मारी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की।

विज्ञापन
After a dispute with his girlfriend a wealthy young man went on a rampage in a rented Thar
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी प्रेमिका से हुए विवाद के बाद आक्रोशित एक रईसजादे ने किराए की थार गाड़ी से पूरी कॉलोनी में दहशत फैला दी। मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित फॉरच्यून हेरीटेज कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 10.30 बजे हुए इस सनसनीखेज वाकये का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बेकाबू रफ्तार से दौड़ती थार ने कॉलोनी के सुरक्षा गेट को उखाड़ फेंका और कतार में खड़ी छह से अधिक गाड़ियों को बेरहमी से रौंद डाला। चीख-पुकार और भगदड़ के बीच लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार के आरोपी युवक का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे फटकार लगाई थी। इसी का बदला लेने के लिए वह किराए पर थार जीप लेकर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सुरक्षा गार्ड्स ने खतरा भांपकर कॉलोनी का गेट बंद करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी गेट को टक्कर मारकर अंदर दाखिल हो गया। सड़क पर मौजूद लोगों ने सही समय पर भागकर खुद को बचाया, वरना यह अनियंत्रित वाहन कई मासूमों को अपनी चपेट में ले सकता था।
विज्ञापन


पढ़ें; पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार की नदी; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; देखें वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन


रहवासी की शिकायत पर केस दर्ज
स्थानीय निवासी कमल सिंह सोलंकी की शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी परिहार के अनुसार आरोपी को जल्द गिरफ्तारी का नोटिस भेजा जाएगा। हालांकि, रहवासियों में इस बात को लेकर गहरा असंतोष है कि जानलेवा कृत्य के बावजूद पुलिस ने आरोपी पर बेहद साधारण धाराएं लगाई हैं। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है और थार उपलब्ध कराने वाले रेंटल प्रोवाइडर से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी रईसजादा बताया जा रहा है। हालांकि, उसके नाम का खुलासा पुलिस ने अभी तक नहीं किया है। पुलिस का तर्क है कि कार मालिक के मिलने के बाद पता चलेगा कि उसने किस युवक को किराये पर कार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed