{"_id":"623dfed29747ba5e0f2bbf0c","slug":"action-of-bhopal-lokayukta-accountant-arrested-for-demanding-bribe-to-pay-the-bill-for-treatment-of-hepatitis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल लोकायुक्त की कार्रवाई: बिल का भुगतान करने रिश्वत मांग रहे कमला नेहरू अस्पताल के अकाउंटेंट को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल लोकायुक्त की कार्रवाई: बिल का भुगतान करने रिश्वत मांग रहे कमला नेहरू अस्पताल के अकाउंटेंट को दबोचा
Sat, 26 Mar 2022 10:46 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:46 AM IST
सार
लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल के अकाउंटेंट हरीश आडवानी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हेपेटाइटिस के इलाज के बिल का भुगतान करने के लिए 4 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
भोपाल लोकायुक्त ने अकाउंटेंट को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल के अकाउंटेंट हरीश आडवानी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हेपेटाइटिस के इलाज के बिल का भुगतान करने के लिए 4 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
भोपाल लोकायुक्त एसपी को शारदा प्रसाद सोंधिया ने शिकायत की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल के अकाउंटेंट हरीश आडवानी पर हेपेटाइटिस के इलाज के पेंडिंग 2 लाख 75 हजार रुपये के भुगतान के लिए 6 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। दोनों के बीच काम होने पर 4 हजार रुपये देने की सहमति बनी। लोकायुक्त पुलिस ने योजना के अनुसार शुक्रवार को अस्पताल संचालक डॉ. संजय जैन के कक्ष के ठीक सामने हरीश आडवानी को उसकी टेबल पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की। लोकायुक्त की टीम में डीएसपी डॉ. सलिल शर्मा, निरीक्षक ट्रेपकर्ता अधिकारी मयूरी गौर एवं निरीक्षक नीलम पटवा, स्टाफ सहित उपस्थित थे।