{"_id":"65d9a6750c95eca4f605b111","slug":"accused-of-robbery-on-agar-road-arrested-two-miscreants-snatched-purse-from-couple-ujjain-news-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आगर रोड पर हुई लूट का आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह से लौट रहे दंपत्ति का पर्स छीना था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आगर रोड पर हुई लूट का आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह से लौट रहे दंपत्ति का पर्स छीना था
Sat, 24 Feb 2024 01:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:49 PM IST
सार
सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों ने जो पर्स लूटा था, उसमें 5 हजार रुपये नगद और मोबाइल रखा था। गिरफ्तार किए गए बदमाश से लूटा गया पर्स बरामद कर लिया गया है। वारदात में शामिल दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किया लूटा गया सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में बाइक सवार दंपति के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शालमि दूसरा बदमाश फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पुलिस ने पर्स भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी से उसके साथी का सुराग भी मिल गया है, पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आगर रोड शिवांश पैराडाइज कॉलोनी में रहने वाला पंकज पिता मोहन निगम शुक्रवार देर शाम रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्नी प्रीति के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। आगररोड पर कुकी ढाबे के पास पीछे से बाइक पर आये 2 बदमाशों ने पंकज की पत्नी के हाथ से पर्स झपटा और भाग निकले। पंकज ने मामले की शिकायत चिमनगंज थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की और वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें बदमाशों की पहचान हो गई।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में अंकपात मार्ग स्थित विष्णु कॉलोनी और कमल कॉलोनी में दबिश दी गई। अलसुबह एक बदमाश नीरज उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में अपने साथी का नाम बता दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये पहुंची, लेकिन वह तब तक फरार हो गया।
विज्ञापन
सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों ने जो पर्स लूटा था, उसमें 5 हजार रुपये नगद और मोबाइल रखा था। गिरफ्तार किए गए बदमाश से लूटा गया पर्स बरामद कर लिया गया है। जिसमें रखा सामान भी मिल गया है। फरार चल रहे दूसरे बदमाशा को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीएसपी अग्रवाल ने बताया कि हिरासत में आए बदमाश और उसके साथी पर पूर्व में भी लूट, मारपीट और आबकारी अधिनियम के प्रकरण दर्ज हैं।
