{"_id":"0da38686-acac-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"accused-of-child-rape-is-on-transit-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र की 'मुनिया' की हालत नाजुक, आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र की 'मुनिया' की हालत नाजुक, आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर
भोपाल/भागलपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Apr 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के मुख्य आरोपी मोहम्मद फिरोज को बुधवार को भागलपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
अदालत ने अभियुक्त को तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया है।
वहीं, डॉक्टरों के अनुसार बलात्कार का शिकार हुई इस बच्ची पर दवाओं का असर नहीं हो रहा है और ब्लड प्रेशर भी लो हो चुका है। बच्ची को पेशाब होने में भी दिक्कत हो रही है। 'मुनिया' की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
आरोपी मोहम्मद फिरोज को मंगलवार को मध्यप्रदेश और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार के भागलपुर जिले से गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि बिहार के बांका जिले के धीमरा गांव के मोहम्मद फिरोज पर पिछले 17 अप्रैल को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी भागलपुर जिले के हुसैनाबाद में उसकी मौसी के घर पर छिपा बैठा था। आसपास के लोगों को उसके छिपे होने का पता लगते ही पहले उसकी पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
वहीं, डॉक्टरों के अनुसार बलात्कार की शिकार हुई बच्ची पर दवाओं का असर नहीं हो रहा है और ब्लड प्रेशर भी लो हो चुका है। डॉक्टर के अनुसार उसे पेशाब होने में भी दिक्कत हो रही है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
