{"_id":"10b161ac-8c92-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"accused-hurls-slippers-at-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में कैदी ने जज पर मारी चप्पल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में कैदी ने जज पर मारी चप्पल
शिवपुरी/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक विचाराधीन कैदी ने केस की सुनवाई में देरी के चलते न्यायाधीश पर चप्पल फेंक दी। इस घटना से अदालत में सब हक्केबक्के रह गए। चप्पल मारने वाला जगदीश सोनी दस्यु अधिनियम के तहत गिरफ्तार है।
विज्ञापन
विशेष न्यायालय में जगदीश सोनी, नरेश टोटर एवं कल्लू बाल्मिकी की पेशी चल रही थी। अपर सत्र न्यायाधीश रमेश श्रीवास्तव ने गवाहों के अभाव में पेशी के लिए अगली तिथि निर्धारित कर दी थी। तब जगदीश सोनी ने कटघरे में आकर कुछ कहने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
कटघरे में आते ही उसने न्यायाधीश की ओर चप्पल फेंक दी। पहली चप्पल उनके डायस से टकराकर नीचे गिर गई, लेकिन दूसरी चप्पल न्यायाधीश के चेहरे पर जाकर लगी।
घटना के तुरंत बद सुरक्षाकर्मियों ने जगदीश को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विभिन्न प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में उसने बताया की वह मामले के निपटारे में देरी से परेशान हो चुका था।
विज्ञापन
इस घटना के बाद जिला न्यायाधीश अरुण सिंह तोमर ने आदेश दिए हैं कि कोई भी विचाराधीन कैदी जूते-चप्पल पहनकर पेशी पर नहीं लाया जाए। साथ ही उसे न्यायाधीश से एक निश्चित दूरी पर खड़ा किया जाए।
