फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accident in Raisen: Two killed in a collision between a chartered bus and a Scorpio in Sanchi, case registered against the bus driver

रायसेन में हादसा: सांची में चार्टर्ड बस और स्कार्पियो की भिड़ंत में दो की मौत, बस चालक पर प्रकरण दर्ज

Sat, 05 Mar 2022 01:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 01:45 PM IST
सार

सांची में पर्यटन विभाग की ग्रीन होटल के सामने चार्टर्ड बस और स्कार्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। बस भोपाल की ओर जा रही थी, वहीं स्कार्पियो भोपाल की ओर से आ रही थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चार्टर्ड बस जब्त कर सी है। बस के यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया।
 

विज्ञापन
Accident in Raisen: Two killed in a collision between a chartered bus and a Scorpio in Sanchi, case registered against the bus driver
सांची में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायसेन जिले के सांची में चार्टर्ड बस और स्कार्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। बस भोपाल की ओर जा रही थी, वहीं स्कार्पियो भोपाल की ओर से आ रही थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चार्टर्ड बस जब्त कर सी है। बस के यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। सांची थाना प्रभारी एमएल भाटी ने बताया कि बस (एमपी 04 पीए 3690) विदिशा से भोपाल की तरफ जा रही थी, जबकि स्कार्पियो क्रमांक एमपी 09 जेआर 5555 भोपाल से विदिशा जा रही थी। तभी सांची की ग्रीन होटल के सामने दोनों आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में पिपरिया खुर्द निवासी 24 वर्षीय शक्ति सिंह पिता मोहर सिंह ठाकुर और मंगल सिंह बद्रीलाल पटेल निवासी खुड़ेल जिला इंदौर गंभीर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चार्टर्ड बस की रफ्तार तेज थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल सांची ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर जाम लग गया था। पुलिस ने चार्टर्ड बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज करते हुए बस को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed