{"_id":"65def354e582f967740eb593","slug":"acc-owned-hospital-in-kaimor-katni-closes-in-the-evening-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वाह री व्यवस्था! एसीसी के इस अस्पताल में शाम होते ही लग जाता है ताला, समाजसेवी बोले- लगाएंगे याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वाह री व्यवस्था! एसीसी के इस अस्पताल में शाम होते ही लग जाता है ताला, समाजसेवी बोले- लगाएंगे याचिका
Wed, 28 Feb 2024 02:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:18 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार यहां बड़े हादसे हो जाते हैं। अगर, घायल को समय रहे प्राथमिक उपचार नहीं मिलेगा तो उसकी जान भी जा सकती है, ऐसे में अस्पताल को दोबारा 24 घंटे खोला जाए।
विज्ञापन
लोगों की मांग 24 घंटे खुले अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में एक अस्पताल ऐसा हैं, जिसे शाम होते ही बंद कर दिया जाता है। इस कारण स्थानीय लोगों को इलाज के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। क्षेत्रीय समाजसेवी, और अधिवक्ता ने पीएमओ और सीएमओ से लेकर कई अधिकारियो को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में जिम्मेदार लोगों का कहना है कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनहित याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, कटनी जिले की उद्योग नगरी कहें जाने वाली कैमोर में लोगों को इलाज के लिए परेशानी का समाना करना पड़ रहा है, इसके पीछे की वजह है यहां का ACC स्वामित्व वाला अस्पताल, जहां शाम होते ही ताला लगा दिया जाता है। समाजसेवी ब्राम्हमूर्ति तिवारी ने बताया कैमोर और अमेहटा में 2 बड़े सीमेंट प्लांट हैं, जो एसीसी अडानी समूह द्वारा संचालित किए जाते हैं। जिससे कई बार खुले फ्लाई ऐश से भरे वाहन निकलते हैं। यहां के लोग बीपी, शूगर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित हैं, जो समस्या होने पर कई बार शाम को इलाज के लिए एसीसी हॉस्पिटल जाते हैं तो उन्हें कई प्रकार की परेशानी होती हैं। जबकि कंपनी एक्ट के अनुसार कोई प्लांट और इंडस्ट्रीज आती है तो उस क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का नियमों का प्रावधान है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ब्राम्हमूर्ति तिवारी ने बताया 24 दिसंबर 2023 की रात को ACC हॉस्पिटल में इलाज करवाने आए पेशेंट के परिजनों ने ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों और स्टॉफ से अभद्रता करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद से अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ और उन्होंने उसी दिन से शाम 6 बजे के बाद से अस्पताल बंद करना शुरू कर दिया। समाजसेवी ने प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना का हवाला देते हुए कहा की कुछ लोगों की गलतियों का खामियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने मामले की शिकायत पीएमओ, सीएमओ, कलेक्टर से लेकर अडानी समूह से करते हुए उसे पुनः 24घंटे संचालित करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
ACC हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि घटना की एफआईआर हमारे द्वारा कैमोर थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन, उसमे मेडिकल से जुड़ी धाराएं नहीं लगाई गई और न ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार यहां बड़े हादसे हो जाते हैं। अगर, घायल को समय रहे प्राथमिक उपचार नहीं मिलेगा तो उसकी जान भी जा सकती है, ऐसे में अस्पताल को दोबारा 24 घंटे खोला जाए।
