{"_id":"63e1091bb5095b299624e11a","slug":"aam-aadmi-party-s-damoh-district-president-resigns-along-with-office-bearers-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों सहित दिया पार्टी से इस्तीफा, प्रदेश संगठन सचिव पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों सहित दिया पार्टी से इस्तीफा, प्रदेश संगठन सचिव पर लगाए आरोप
Mon, 06 Feb 2023 07:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 07:35 PM IST
सार
दमोह में पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्या से इस्तीफा दे दिया है। पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
दमोह आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में तीसरे विकल्प बनने का सपना पाले आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। दमोह में पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्या से इस्तीफा दे दिया है। पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों करने का आरोप भी लगाया है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है और प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात भी कही जा रही है, लेकिन दमोह में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस बात की जानकारी खुद जिलाध्यक्ष ने दी है। उन्होंने बताया कि छतरपुर जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर पटेरिया, सागर शहर जिलाध्यक्ष अभिषेक अहिरवार, टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष खरे एवं उन्होंने स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों को 22 जनवरी को प्रदेश संगठन सचिव डॉ. धणेंद्र जैन की शिकायत की थी।
शिकायत में प्रदेश संगठन सचिव एव बुंदेलखंड के जोन प्रभारी डॉ. धणेंद्र जैन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पार्टी ने 28 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी, लेकिन शिकायतकर्ताओं से कोई जानकारी नहीं ली गई और न ही धणेंद्र जैन पर कोई कार्रवाई की गई। जिला अध्यक्ष राय ने आरोप लगाया कि नगर पालिका चुनाव में जैन ने छतरपुर एवं टीकमगढ़ में बी फॉर्म नहीं दिए, प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोका। बिना जिलाध्यक्षों की अनुमति के किसी और को बी फॉर्म दे दिए कहीं नौ नंबर फार्म लेट पहुंचाए गए।
विज्ञापन
प्रदेश संगठन प्रभारी पर आरोप लगा कि रहली, दमोह, खुरई, सुरखी एवं बड़ा मलहरा में उनके द्वारा मंत्रियों एवं पूर्व मंत्रियों से मैनेज होकर उनके चहेते व्यक्तियों को या उनके कहे व्यक्ति को टिकट दे दिया। उनका यह समझौता हुआ था कि उनकी विधानसभाओं को छोड़ दिया जाए या जिसे वे कहें उसे टिकट दे दिया जाए। यदि इसमें कोई जिला अध्यक्ष बाधा बने तो उसे भी हटा दो। उस प्रत्याशी के प्रचार, प्रसार, होडिंग, बैनर का खर्चा भी वही देंगे। उन्होंने कहा कि अभी यह इस्तीफा पदाधिकारियों के पास भेजा है और वे किसी दूसरी पार्टी में भी नहीं जाएंगे।