{"_id":"5fadf1f58ebc3e1a27223e72","slug":"a-man-in-jabalpur-teaches-poor-children-for-free-and-planning-to-open-a-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : मां का सपना पूरा करने के लिए गरीब बच्चों को पढ़ाता है शख्स, स्कूल खोलने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : मां का सपना पूरा करने के लिए गरीब बच्चों को पढ़ाता है शख्स, स्कूल खोलने की योजना
Fri, 13 Nov 2020 08:09 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
गरीब बच्चों को पढ़ाता एक शख्स
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी के किनारे ग्वारिघाट पर पराग दिवान नाम का एक शख्स गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देता है। शख्स अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए ऐसा कर रहा है। पराग दिवान का कहना है कि मैंने ये कक्षाएं साल 2016 में अपनी मां की मृत्यु के बाद शुरू की थी।
विज्ञापन
पराग दिवान ने बताया कि उनकी मां का सपना था कि वो गरीब और असहाय बच्चों के लिए एक स्कूल खोलें। आज लगभग 120 बच्चे इन कक्षाओं में पढ़ते हैं। पराग दिवान ने बताया कि मैं चाहता हूं कि मेरी कक्षा का कम से कम एक छात्र भारतीय प्रशासनिक अधिकारी या भारतीय पुलिस अधिकारी बने।
विज्ञापन
Around 120 students attend the class. I want at least one of my students to qualify for IAS and one for IPS. I am planning to open a school for children from underprivileged families where senior students will teach juniors: Parag Deewan in Jabalpur (12.11.2020) https://t.co/BXv8ZwkOVn
— ANI (@ANI) November 13, 2020
विज्ञापन
पराग ने बताया कि वो एक स्कूल खोलने की योजना बना रहे हैं, जहां गरीब और असहाय परिवारों के बच्चों को शिक्षा दी जा सके। इस स्कूल में सीनियर द्वारा जूनियर को पढ़ाया जाएगा।
