फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A Jammu Kashmir based Youth trapped and raped many in Madhya Pradesh, Delhi and jammu

प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया और पैसे ले भागा कश्मीर का लड़का, 20 लड़कियों को बना चुका शिकार

Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
A Jammu Kashmir based Youth trapped and raped many in Madhya Pradesh, Delhi and jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

जम्मू-कश्मीर के एक युवक ने मध्यप्रदेश की युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया और फिर उससे पैसे ऐंठ कर फरार हो गया। उसने एक, दो नहीं बल्कि करीब 20 लड़कियों के साथ ऐसा ही किया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कश्मीर का वह युवक अब भी दो लड़कियों के संपर्क में हैं, जिसके जरिए पुलिस उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अमन वर्मा है, जो जम्मू-कश्मीर के बिसाहा का रहनेवाला है। 
विज्ञापन


इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही लड़की ने भोपाल के शाहपुरा थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अशोकनगर के अनंतपुर ट्रस्ट से जुड़ी है। यहीं दो साल पहले आरोपी युवक उसे सुमित राठौर के नाम का सेवक बनकर मिला था। यहां उसने लड़की का नंबर लिया और फिर दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि उसने शादी का झांसा देकर 27 अगस्त को तुकोगंज की एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। जब वह युवती परीक्षा देने भोपाल गई तो वहां उससे 60 हजार रुपए लेकर भाग गया। तुकोगंज थाने की एसआई मीना बौरासी के अनुसार, पीड़िता की एक अन्य परिचित लड़की भी युवक के धोखे का शिकार हो चुकी है। 

दूसरी लड़की से अमन ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क किया था और शादी का झांसा देकर 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। युवक के बारे में छानबीन की गई तो पता चला कि आरोपी इंदौर ही नहीं, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर के अलावा दिल्ली और जम्मू में भी कुछ लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। 

अंग्रेजी बोलने में माहिर, पुलिसकर्मी महिला से की शादी

अंग्रेजी बोलने में माहिर युवक खुद को बैंक मैनेजर, मॉडल बताकर लड़कियों से दोस्ती करता है। लोक-लाज के भय से लड़कियां केस दर्ज नहीं करवाती। पीड़िता के मुताबिक उसने जब लड़के के परिवारजन से बात कराने को कहा, तो फोन पर अपना पिता बनकर उसने बात कर ली।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, आरोपी युवक ने भोपाल में एक पुलिसकर्मी महिला को भी प्रेम जाल में फंसा कर उससे शादी कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल ले रहा है। उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed