फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a girl beaten by goon after her shadow on meal

खाने पर पड़ी परछाई तो दबंगों ने दलित लड़की को किया लहूलुहान

Wed, 17 Jun 2015 05:30 PM IST
Updated Wed, 17 Jun 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
a girl beaten by goon after her shadow on meal

सूचना क्रांति के दौर में बेशक मानवाधिकारों को लेकर कितना भी हल्ला मचता हो लेकिन एक सच ये भी है कि देश में रंग और जाति के स्तर पर अभी भी बड़े भेदभाव किए जाते हैं।

विज्ञापन


इसका एक जीता जागता उदाहरण है मध्यप्रदेश का छतरपुर। जहां दबंगों ने मात्र इस बात पर एक लड़की की पिटाई कर दी कि उसकी परछाई उनके खाने पर पड़ गई थी।
    
अंग्रेजी अखबार हिंदूस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गणेशपुरा गांव का है। जहां बीते शनिवार की सुबह 11 साल की एक लड़की सरकारी नल पर पानी भरने जा रहे थे।
विज्ञापन

दबंगों ने दी हैंडपंप पर न आने की धमकी

a girl beaten by goon after her shadow on meal

किशोरी के पिता राजू वंशकर ने बताया कि मेरी बेटी सुबह सरकारी नल पर पानी भरने जा रही थी। इसी दौरान गांव का दबंग पूरन यादव भी उधर से गुजर रहा था। राजू ने आरोप लगाया कि अचानक पूरण यादव ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसकी बेटी की पिटाई शुरू कर दी।

पूरण के अनुसार आरोपियों का कहना था कि उसकी बेटी की परछाई उनके खाने पर पड़ गई है। आरोप है कि पूरण यादव की पत्‍नी लीला और उसके परिवार के लोगों ने उसकी बेटी को धमकी दी कि आगे से वह हैंडपंप के पास न दिखाई दे।

वंशकर ने मामले में पुलिस में शिकायत की है और पुलिस अधीक्षक से मामले में एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले को छुआछूत का मानने से इंकार कर दिया है।

मामले में जांच कर रहे पु‌लिस अधिकारी आरपी तिवारी ने बताया कि मामला छुआछूत का नहीं है, दोनों पक्षों में 13 जून को पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस ने कहा पानी भरने को लेकर हुआ विवाद

a girl beaten by goon after her shadow on meal

यादव की पत्‍नी और उसकी साली ने इसी बात को लेकर पूरण की बेटी की पिटाई कर दी थी। लेकिन 15 जून को लड़की के पिता ने खाने पर परछाई पड़ने का मामला बताते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया।

उन्होंने बताया कि मामले में 341, 323, 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं एससी एसटी के तहत मामले की जांच की जा रही है।

वहीं छतरपुर के पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने बताया कि पहली नजर में यह मामला एससी एसटी का नहीं लगता, लेकिन लड़की के पिता की ओर से इस संबंध में शिकायत की गई है जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed